RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कृषि नवाचार, ग्रामीण उद्यमिता और जन-जागरूकता का अद्भुत संगम बनेगा “कृषि उद्यम मेला 2025”

जिला प्रशासन की तैयारियाँ अंतिम चरण में, उपायुक्त ने लिया स्थल का व्यापक जायजा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)31 जुलाई।1 एवं 2 अगस्त 2025 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में “कृषि उद्यम मेला 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की पहुँच को ज़मीनी स्तर तक मजबूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।
इस दो दिवसीय मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों की प्रदर्शनी, SHGs, FPOs एवं किसानों के उत्पादों का विपणन, रिलाइंस, अमूल, मेघा समेत 30 से अधिक राष्ट्रीय खरीदारों की उपस्थिति, पॉलीहाउस, हाइड्रोपोनिक्स, बायोफ्लॉक आदि मॉडलों का जीवंत प्रदर्शन तथा प्रशिक्षण, संवाद एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

विशेष आकर्षण

आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियाँ भी आयोजन स्थल पर दी जाएंगी, जो मेले के सामाजिक सरोकार को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
उद्घाटन समारोह दिनांक 01 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों, कृषक समूहों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में आज उपायुक्त चतरा कीर्तिश्री ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा,अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला जन संपर्क पदाधिकारी शकील अहमद तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने टेंट निर्माण, मंच व्यवस्था, स्टॉल की स्थापना, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली व्यवस्था और मीडिया हेतु सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध, सटीक और व्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह मेला कृषि को लाभकारी उद्यम में बदलने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, जो जिले के किसानों और ग्रामीण युवाओं को नवाचार, बाजार एवं नेटवर्किंग के साथ जोड़ने का प्रभावी मंच प्रदान करेगा।
“कृषि उद्यम मेला 2025” न केवल एक कार्यक्रम है, बल्कि यह आत्मनिर्भर चतरा एवं समृद्ध झारखंड की दिशा में एक ठोस कदम है।
जिला प्रशासन, चतरा द्वारा सभी नागरिकों, कृषकों, युवाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि वे इस मेले में सक्रिय सहभागिता देकर इसे सफल बनाएं और नवाचार की इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें।

Related posts

भोजपुर:दश महाविद्या व नवग्रह मंदिर रमना आरा के पुजारी बने पंडित जितेंद्र तिवारी : महंत सुमन बाबा

rktvnews

आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है!केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

अटल नवाचार मिशन और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘छात्र उद्यमशीलता कार्यक्रम- सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स’ के समापन समारोह में युवा नवप्रवर्तनकर्ताओं ने अपनी चमक बिखेरी।

rktvnews

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय इकाई के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का किया गया गठन।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र!अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध।

rktvnews

सारण:अपर समाहर्त्ता ने अंचलाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment