RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय मे संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )27 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बड़हरा विधानसभा का कार्यशाला शनिवार को जिला कार्यालय बामपाली मे संपन्न हुआ।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन बड़हरा विधानसभा संयोजक संजय तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिदार्थ शंभु,बड़़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,धनंजय तिवारी, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी आदि द्वारा डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं सामुहिक वंदेमातरम के साथ हुआ।
सभी आगत अतिथियों और कार्यक्रम मे शामिल सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिदार्थ शंभु ने 2025 चुनाव की तैयारी एवं बूथ मजबुती पर जोर दिया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़हरा में आजादी के बाद पहली बार कमल खिलाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ और आगे भी वहाँ कमल खिलेगा।हम सभी एनडीए एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो के बल पर जनता फिर से भाजपा को जिताने के लिए तत्पर है।
जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने आगामी कार्यक्रमो के बारे मे बताया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर संगठन मजबुत करने एवं बिहार मे एनडीए सरकार बनाने की बात दोहराई।
कार्यशाला में विधानसभा पालक धीरज सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेन्द्र शक्रवार, हरेराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, शुभम पांडेय,दीपक तिवारी,टुनटुन बिंद,मंडल संयोजक प्रशांत सिंह,संजीव कुमार सिंह,मंडल प्रभारी संतैष सिंह संटु,रामाकांत सिंह,रंजीत गुप्ता, शैलेश कुमार गुड्डू सहित सभी मंडलो के पदाधिकारी, सभी मंडलो के प्रमुख कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 17 दिसंबर 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोपाल:29, 30 एवं 31 मार्च को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

rktvnews

पटना:नहीं रहे साहित्य सम्मेलन के सबसे पुराने वयोवृद्ध कर्मी महेश प्रसाद।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का संदेश लेकर लखनऊ में गूँजेंगे अमन और शिवम।

rktvnews

लखनऊ:महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शांति सदभावना काव्य दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment