RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : शाहपुर फायरिंग मामले मे प्राथमिकी दर्ज।

मृतक के शव के साथ शाहपुर मे सड़क जाम करते आक्रोशित लोग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत मे उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापामारी के दौरान किये गये फायरिंग मामले मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। इस संबंध में मृतक सुशील यादव (45 वर्ष) की माॅ कमला देवी द्वारा शाहपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। शाहपुर के जगदीश यादव की पत्नी कमला देवी ने अपने बयान में लिखा है कि 13 जुलाई 25 को संध्या करीब 7 बजे उत्पाद विभाग की टीम बिना स्थानीय थाना और चौकीदार के छापामारी करने पहुँची। लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया तो उत्पाद पुलिस द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें इस रास्ते से जा रहे सुशील यादव (45 वर्ष) पिता जगदीश यादव की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने वाला व्यक्ति उत्पाद विभाग का सिपाही अरविंद कुमार बताया जाता है। कमला देवी ने अपने बयान मे लिखा है कि उक्त सिपाही द्वारा उपस्थित लोगों के सामने गोली मारने की बात स्वीकार की गई है। विदित हो कि 13 जुलाई 25 को उत्पाद विभाग, जगदीशपुर की टीम शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 मे सुशील यादव के घर छापामारी करने गई थी। बताया जाता है कि छापामारी के दौरान दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद और धक्का मुक्की हो गया। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा गोली चला दी गई। इस घटना मे सुशील यादव को गोली लग गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त सिपाही के साथ मारपीट की और उसे अपने कब्जे मे ले लिया। आक्रोशित लोगों ने सुशील यादव के शव के साथ शाहपुर थाना के सामने आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एन एच 84 को जाम कर दिया।

शाहपुर में उपस्थित बङी संख्या मे पुलिस बल

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, एसडीओ संजीत कुमार, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुँच कर वस्तुस्थिति की जानकारी। लोग संबंधित उत्पाद विभाग के पुलिस के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को यथाशीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के काफी समझाने, बुझाने तथा आश्वासन के बाद मध्य रात्रि में जाम हटाया गया। इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। राजद नेता हीरा ओझा और मदन यादव ने मृतक के घर जाकर उनके परिजनो को सांत्वना दिलाया तथा ढाढ़स बंधाया।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया वेदियों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:पतरिया कला में “जल महोत्सव” पखवाड़ा अंतर्गत” जल अर्पण दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने बारिश में भीगते हुए जौरावासियों को दी नगरपालिका की सौगात।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

तमिल के बाद अब हिंदी में धमाल मचाने आ रही ‘अरनमनई 4’।

rktvnews

Leave a Comment