RK TV News
खबरें
Breaking News

साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड में कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की वसंत विहार डिस्पेंसरी में महिलाओं ने संभाला कामकाज।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 जुलाई।महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम उठाते हुए, साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में महिला संचालित वसंत विहार डिस्पेंसरी का आज औपचारिक उद्घाटन किया गया। कोल इंडिया की यह पहली डिस्पेंसरी है, जो पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित है।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहान ने डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन एवं परियोजना/योजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा एसईसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यह पहल कोयला क्षेत्र में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वसंत विहार डिस्पेंसरी अब पूर्णतः 14 सदस्यीय महिला टीम द्वारा संचालित होगी, जिसमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और सहायक कर्मचारी शामिल हैं।
सीएमडी हरीश दुहन ने अपने संबोधन में एसईसीएल में कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी आरंभ किया जाना गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी की कोयला क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके लिए नेतृत्व के अवसर पैदा करने की सोच के अनुरूप उठाया गया कदम है और हम भविष्य में ऐसे और भी कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं।
इस डिस्पेंसरी में ओपीडी सेवा, आकस्मिक और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, ड्रेसिंग एवं इंजेक्शन कक्ष, ईसीजी सुविधा, पैथोलॉजी परीक्षणों के लिए रक्त संग्रह केंद्र और ओपीडी फार्मेसी जैसी सुविधाएं हैं।

Related posts

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी को “भारत रत्न” देने की उठी मांग।

rktvnews

फिल्म ‘बंधन सात फेरों का’ में दो भाइयों की जोड़ी राम के आदर्शों और त्याग का संपूर्ण चित्रण है।

rktvnews

फिर शुरू हुआ टमाटर बिक्री केंद्र ₹70

rktvnews

दुमका:मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागा में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम।

rktvnews

बेगुसराय: महावीर कैंसर संस्थान जांच के लिए 4 दिन बेगूसराय जिले में।

rktvnews

भोजपुर: अयोध्या दर्शन यात्रा का 16वां जत्था रवाना।

rktvnews

Leave a Comment