RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा, युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि पूरे प्रदेश की प्रेरणा।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)13 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स 2024 में स्वर्ण पदक विजेता पावरलिफ्टर प्रेम राजन रौतिया ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
उल्लेखनीय है कि प्रेम राजन रौतिया महासमुंद जिले के पिथौरा के निवासी हैं। उन्होंने 31 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स में अंडर-30 कैटेगरी में भाग लेते हुए 735 किलोग्राम भार उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और मजबूत उपस्थिति दिलाई है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, खेमराज बाकरे सहित मेहर रविदास समाज के अनेक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे, जिन्होंने श्री रौतिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

राष्‍ट्र ने 10वें रक्षा बल वेटरन दिवस पर पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और समर्पित सेवा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : असम व बंगाल मे भाजपा की जीत! शाहपुर मे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न! केरलम मे कांग्रेस का कमाल! तमिलनाडु मे विजय की सुनामी

rktvnews

52वें खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से: मंदिरों की नगरी में गुंजेंगे शास्त्रीय सुर।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी त्योहार दशहरा/दुर्गा पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण व प्रशासनिक तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी ने बैठक की, दिए अहम दिशा-निर्देश।

rktvnews

चतरा:मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता के अंतिम दिन दौड़ा चतरा, थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

पृथ्वी से चंद्रलोक तक प्रधानमंत्री का विकास दिख रहा है:सी डी शर्मा

rktvnews

Leave a Comment