RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)10 जुलाई।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर श्रावण मास की शिवरात्रि पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले एवं कांवड़ यात्रियों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,उप जिलाधिकारी बागपत मेला मजिस्ट्रेट भावना सिंह, अधिशासी अधिकारी बागपत के के भड़ाना सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

झारखंड:मानव-हाथी संघर्ष निराकरण का वैज्ञानिक प्रबंधन जरूरीः बैद्यनाथ राम

rktvnews

भोपाल:वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल के विभिन्न मुद्दों को लेकर एबीवीपी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकारी कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण योजना (सीबीपी) का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment