RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रूपये लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी।

अब तक 574.11 करोड़ रूपये की लागत से 269 अटल प्रगति पथ स्वीकृत।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)05 जुलाई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बनने वाले 20 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति दी है। उपमुख्यंमत्री ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 81.61 करोड़ रूपये की लागत से 49.10 किमी लम्बाई के अटल प्रगति पथों की स्वीकृति प्रदान की है।
इस स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र नोखा में 11.29 करोड़ रूपये की लागत से 7 किमी लम्बाई के 3, लूणी में 13.50 करोड़ रूपये की लागत से 9 किमी के 3, खेतड़ी में 5.10 करोड़ रूपये की लागत से 3.70 किमी के 2, श्रीडूंगरगढ़ में 9 करोड़ रूपये की लागत से 6 किमी के 2, अनूपगढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 1.60 किमी के 1, लूणकरणसर में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी के 1, बैगू में 4.47 करोड़ की लागत से 2.20 किमी के 1, चित्तौड़गढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी के 1, मनोहरथाना में 4.50 करोड़ की लागत से 2.90 किमी के 1, खानपुर में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी के 1, मण्डावा में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी के 1, मेड़ता में 4.50 करोड़ की लागत से 2.20 किमी के 1, राजसमंद में 3.15 करोड़ की लागत से 2 किमी के 1 तथा सिरोही में 3.60 करोड़ की लागत से 1.70 किमी के 1 अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जायेगा।
गौरतलब है कि अब तक 574.11 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 700.12 किमी लम्बाई के 269 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति उपमुख्यमंत्री द्वारा जारी की जा चुकी है।

Related posts

चतरा:नगर परिषद् अन्तर्गत कतिपय जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग- श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप (आईएनएससी) – 2024

rktvnews

30 बिहार बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-V का समापन।

rktvnews

दुबई के पिल्लई दंपति ने शिशु को लिया गोद।

rktvnews

लिग्नाइट कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड की हरित शाखा ने व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रारंभ की।

rktvnews

Leave a Comment