RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां के साथ किया पौधारोपण।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)28 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माता बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसका संरक्षण स्वयं करें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

Related posts

ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

rktvnews

गिरीडीह:विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि जीवन संरक्षण का भी संकल्प है।

rktvnews

एआईएनएससी 2023 : आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में एनसीसी के नौसेना विंग कैडेटों ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

rktvnews

भोपाल:सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित कराएं :राज्यपाल

rktvnews

रायपुर:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने दंतेवाड़ा में मतदान दलों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन।

rktvnews

बीसीई-एनआईटी पटना के एलुमिनाई मीट-2024 मे शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment