RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:मुजफ्फरपुर रेप मामले में जन सुराज ने स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी आवास का घेराव कर उनके इस्तीफे की मांग की।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, उपाध्यक्ष एवं पूर्व IAS ललनजी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, महासचिव सरवर अली समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)23 जून।मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता मामले में जन सुराज पार्टी ने आज सुबह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सरकारी आवास का घेराव कर उनके इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बर्बरतापूर्वक हटाया और कई नेताओं को हिरासत में लिया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व IAS ललनजी, पूर्व विधायक किशोर कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार शांतनु, महासचिव सरवर अली, महिला नेत्री इंदु सिन्हा, राकेश रंजन समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए कुछ नेताओं को पहले सचिवालय थाने लाया गया, जहां से पुलिस प्रदेश अध्यक्ष को खगौल थाने ले गई और अन्य नेताओं को अलग-अलग थानों में ले गई।
मनोज भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुजफ्फरपुर रेप मामले में PMCH की लापरवाही से नाबालिग बच्ची की मौत पर जन सुराज ने नैतिक आधार पर मंगल पांडेय से इस्तीफा मांगा था। हमने गर्दनीबाग में एक दिवसीय धरना भी दिया था। लेकिन घटना के करीब 25 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार और भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के मद्देनजर आज जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंत्री के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक हमारे प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश की।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:बुशु में पांच स्वर्ण पदक से जैन स्कूल ने बनाया कृतिमान!खिलाड़ियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया:प्राचार्य डा शेखर प्रसाद सिंह

rktvnews

केविनकेयर के चिक ने श्वेता तिवारी के साथ लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम के लिए “10 ऑन 10 हेयर कलर” कैंपेन; सिर्फ 10 मिनट में बदलें बालों का रंग।

rktvnews

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

हरित नवाचार का सशक्तिकरण: एलो एसेल की पर्यावरण-अनुकूल प्राथमिक बैटरी को टीडीबी से समर्थन”

rktvnews

आरईसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment