RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमएस स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास ,राज्यपाल ने योग कर स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)21 जून। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्वयं योग क्रियाएं कर समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। ।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” कार्यक्रम में राज्यपाल श्री बागडे ने आरंभ में आमजन को योग करने की प्रतिज्ञा भी दिलवाई।
इससे पहले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, युवा मामलात एवं खेल राज्य मंत्री कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई, लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर सौम्या गुर्जर, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भी योगाभ्यास किया।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल की विजयादशमी पर बधाई और शुभकामनाएं

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम ( AIPF) के आरा चैप्टर का गठन।

rktvnews

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से कराएं पालन:अनुपम राजन

rktvnews

Leave a Comment