RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

चतरा:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन।

सांसद, विधायक एवं उपायुक्त ने की भागीदारी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 जून।जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर जिले भर से छात्र-छात्राएँ, आमजन, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन एवं योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए। उनके साथ विधायक, चतरा विधानसभा क्षेत्र जनार्दन पासवान एवं उपायुक्त कीर्तिश्री भी उपस्थित रहीं। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने मंच साझा किया और स्वयं योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता दी।
कार्यक्रम में प्रातः 6:00 बजे सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत, योग प्रशिक्षकों द्वारा निर्देशित विविध योगासन, “योग से निरोग” विषय पर संबोधन, आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परामर्श एवं प्रदर्शनी, बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों की विशेष भागीदारी रही।
अपने संबोधन में सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि“योग भारत की वह सांस्कृतिक शक्ति है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। हमें इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”
विधायक जनार्दन पासवान ने कहा की “चतरा जिले के लोग जिस उत्साह से योग दिवस में भाग ले रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। योग आत्मबल और अनुशासन का प्रतीक है।”
उपायुक्त कीर्तिश्री ने अपने संबोधन में कहा: की “योग सिर्फ एक दिवस की गतिविधि नहीं, यह जीवन जीने की कला है। सभी लोग इसे रोज़ाना अपनाएं और स्वयं को स्वस्थ रखें।”
इस अवसर पर आयुष विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई संस्थाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन की सभी इकाइयों का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

सैनिकों को युद्ध कौशल में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ जटिल चुनौतियों से निपटने में मानसिक संतुलन और आध्यात्मिकता के संदर्भ में भी कुशल होना चाहिए: रक्षा मंत्री

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने भाकपा-माले नेता कौलेशी चौधरी के निधन पर उनके पैतृक गांव पहुंच श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने नगर निकायों के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में समरसेबुल पंप और टंकी विभू जैन की पहल से जल्द।

rktvnews

वायुसेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त दीक्षांत समारोह परेड।

rktvnews

Leave a Comment