RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गर्मियों की छुट्टियों को महिलाएं बना रही खास,समर ब्यूटी कैंप में सीख रहीं ब्यूटीशियन के गुर।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 18 जून।फैशन और ब्यूटी जगत में बहुत ही तेजी से नये नये चेहरे का आगम हो रहा है जिसमें नयी उम्र की लड़कियां भी ब्यूटीशियन के क्षेत्र में अपना कैरियर बना रही है। नये चेहरे को एक अच्छा प्लेटफार्म देने के लिए और गरमियों की छुट्टी स्पेशल बनाने के लिए ब्लौसम ब्यूटी एकेडमी ब्लॉक रोड आरा के द्वारा ब्यूटीशियन एवं मेहंदी का तीस दिवसीय समर कैंप का अयोजन किया गया है जिसमें सभी प्रतिभागियों को लाइट मेकअप, ब्राइडल मेकअप, मेडिक्योर पेडीक्योर फेशियल, ब्लीच, हेयर कट,हेयर स्पा के साथ साथ मेहंदी आदी के बारे में भी बताया गया। वर्षा खान ब्यूटीशियन ट्रेनर हमेशा महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करतीं हैं और कहती है कोई कितनी भी अच्छी नौकरी कर ले लेकिन उसमें कला कुछ हुनर ऐसा होना चाहिए जिससे वो नौकरी ना होने की दशा में भी बुरी से बुरी परिस्थिति आने पर अपना जीवन यापन कर पाएं। इस समर कैंप में चंचल कुमारी, रंजु गोस्वामी, सोनी कुमारी, अनिता देवी, गुड़िया कुमारी, कविता, मधु कुमारी, प्रियंका कुमारी, सिवानी कुमारी, रूपा कुमारी, तनू कुमारी, राखी कुमारी, रिया राज, प्रिती कुमारी, सरिता देवी,रितीका कुमारी, मंतशाह उपस्थिति रही।

Related posts

बक्सर:प्रो एस के मिश्रा की जयंती पर स्वास्थ्य जांच और सम्मान समारोह में बोले मुख्य अतिथि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते।

rktvnews

पटना:राम के आह्वान के माध्यम से समाज की पीड़ा की अभिव्यक्ति है- ‘हे राम! तुम्हें आना होगा!’

rktvnews

मध्यप्रदेश:गुरु नानक देव जी सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थेः राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का मेघालय में शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय परिसर से जिले के किसानों के लिए जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

सारण:डीएम और एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment