RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:दिल्ली में बिहार के लोगों की झुग्गी व मकान तोड़ने के खिलाफ आप का धरना प्रदर्शन।

“भाजपा का जहाँ झुग्गी वहाँ मकान” अब “जहाँ झुग्गी वहाँ मैदान” हो गया: सांसद संजय सिंह

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)18 जून। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संसद संजय सिंह की सभा और धरना प्रदर्शन गर्दनीबाग पटना में आयोजित हुई जिसमे बिहार के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सह प्रभारी महेंद्र शर्मा और कृष्ण मोहन ठाकुर तथा जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। दिल्ली में बिहार के लोगों की झुग्गी और मकान तोड़ने के खिलाफ ये कार्यक्रम आयोजित था। सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने नारा दिया था “जहाँ झुग्गी वहाँ मकान” अब वो नारा “जहाँ झुग्गी वहाँ मैदान” हो गया है ताकि ये जमीन अदानी को दी जा सके। जिस तरह बिहार के लोग को भाजपा दिल्ली से भगा रही है बिहार के लोग के मत से आम आदमी पार्टी बिहार से भाजपा को भगाएगी। सभा को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और विधायक संजीव झा जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कृष्ण मोहन ठाकुर, महेंद्र शर्मा, अमित कुमार सिंह, दीपक कुमार, रमेश सिंह, श्याम किशोर दास, अवध राम, संतोष राम, किशोरी शर्मा, अंकित कुमार सहित और साथी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Related posts

संस्कृति मंत्रालय ने विश्‍व के सबसे बड़े संग्रहालय के निर्माण हेतु एक चार- दिवसीय विचार-मंथन सत्र का आयोजन किया।

rktvnews

11 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

इंदौर:सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ।

rktvnews

जब तक समाज का ढांचा नहीं बदलता न्याय की गुंजाइस कम है -दीपांकार भट्टाचार्य ।

rktvnews

भोपाल:रीजनल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु चलाया विशेष अभियान।

rktvnews

राजस्थान में मतगणना से जुड़ी तैयारियों पूरी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

Leave a Comment