RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

एक पिता बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं”: कहती हैं ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो की अभिनेत्री इशिता गांगुली

मुंबई/एजेंसी (पीआर 24 ×7)14 जून।पिता वो होते हैं, जो खुद थक कर भी अपने परिवार को हिम्मत देते हैं। वे हमसे जुड़े गम अपने दिल में छिपा लेते हैं, और बिना कुछ कहे हर कदम पर हमारा साथ देते हैं। वे शायद बार-बार ‘आई लव यू’ न कहें, लेकिन उनका हर छोटा-बड़ा भाव उनके प्यार की गहराई को बयाँ करता है। उनका हर कदम सिर्फ परिवार की खुशी और सुरक्षा के लिए उठाया जाता है। फादर्स डे के खास मौके पर शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ में ‘चमकीली’ का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इशिता गांगुली ने अपने पिता से जुड़ी कुछ भावुक यादें साझा की और अपनी ज़िंदगी में उनके महत्व को बयाँ किया।
इशिता गांगुली ने कहा, “मेरे पापा ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है। वे बिना कुछ कहे हर दिन मेरे लिए बहुत कुछ करते हैं। मेरे लिए वे सिर्फ मेरे पापा नहीं, बल्कि मेरे सुपरहीरो हैं। मुझे आज भी याद है, वे हर सुबह मुझे स्कूल छोड़ने जाते थे और उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान होती थी। जो भी चीज मुझे पसंद आती थी, वे बिना माँगे मुझे लेकर देते थे। वे हमेशा मेरी जरूरतें मुझसे पहले समझ जाते हैं। उनकी मौजूदगी ही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है, वे मुझे हर मुश्किल से बचाने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “एक पिता बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं। पापा ने कभी कुछ बदले में नहीं माँगा। उन्होंने सिर्फ मेरी खुशी के लिए अपने कितने ही सपनों को त्याग दिया। चाहे वह देर रात तक जागकर मुझे पढ़ाई में मदद करना हो या फिर मेरी पसंद की कोई चीज़ चुपचाप लाकर देना हो, उनकी हर बात में उनका प्यार और स्नेह झलकता है। मेरे पिता मेरे जीवन का आशीर्वाद हैं, जो मुझे हिम्मत, प्यार और दुनिया का सामना करने का आत्मविश्वास देते हैं। इस साल मैं ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ की शूटिंग में व्यस्त रहूँगी, लेकिन फिर भी अपने पापा के लिए समय निकालकर उनके लिए कुछ खास करने की कोशिश करुँगी। ठीक उसी तरह जैसे वे मुझे हर दिन खास महसूस कराते हैं।”
देखना न भूलें ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Related posts

आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के लिए प्रमाणन कार्यक्रम के तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

चतरा:78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने गोपनीय शाखा एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

rktvnews

2025 में मनुष्य और तकनीक में उभरती चिंताएँ।

rktvnews

औषधीय वनस्पतियों पर आयोजित चिंतन शिविर में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

rktvnews

चतरा:मिशन वात्सल्य के सामाजिक अंकेक्षण की जन सुनवाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

rktvnews

Leave a Comment