RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान और जनाक्रोश सभा में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता का लिया गया संकल्प।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून। मंगलवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में जमीरा पंचायत के अंतर्गत ज यक्षमीरा, लच्छनपुर समेत कई गांवों में “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान जोर-शोर से चलाया गया। संचालन वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय नेता अरविंद पाठक ने किया। इस अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी का झंडा फहराया और कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों तथा राहुल गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया।इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने अभियान को संबोधित करते हुए कहा, “यह अभियान कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। आज जब जनता भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, ऐसे समय में कांग्रेस ही विकल्प है जो जनहित के लिए प्रतिबद्ध है।”
जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित “माई बहन मान योजना” पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो प्रत्येक जरूरतमंद महिला को ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम में अशोक राम, अध्यक्ष, भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद, बीरेंद्र मिश्रा, रजी अहमद गणेश सिंह पूर्व मुखिया, अखिलानंद त्रिपाठी, विजय राय, कृष्णा सिंह, राजेंद्र सिंह, अवध बिहारी सिंह, समहुत तिवारी, शंकर नारायण पाठक, सफेदा बाबा, बृंदानंद राय, शकुंतला देवी, मोना देवी, समू कुंवर, गोपाल जी, योगेन्द्र राय, नेहरू जी, बलिराम पाठक, चंदन जी, सुनील सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में स्थापना दिवस हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

बागपत:मातृशक्ति का हुआ सम्मान, उज्ज्वला से हर घर हुआ प्रकाशमान।

rktvnews

पटना:गीत-साहित्य के प्राण थे महाकवि जानकी वल्लभ शास्त्री, चिंतक साहित्यकार थे पं शिवदत्त मिश्र : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

खैरागढ़:अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर अपनी शुभकामनायें दी।

rktvnews

Leave a Comment