RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पार्टी कार्यालय में मनी पं नेहरू की पुण्यतिथि, माई बहन मान योजना”में 2500 रु मिलेगी सहायता राशि: विधायिका श्वेता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई। आधुनिक भारत के निर्माता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय, शहीद भवन में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अशोक राम ने की। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
तत्पश्चात प्रेस वार्ता की शुरुआत जिला प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी द्वारा की गई। प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा माई बहन मान योजना के प्रचार प्रसार हेतु बोकारो (झारखंड) की वर्तमान विधायिका श्वेता सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि बिहार में महागठबंधन सरकार की ओर से शुरू की गई “माई बहन मान योजना” एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की हर जरूरतमंद बहनों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह ₹2500 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
जिला अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि इस जनहितकारी योजना की व्यापक जानकारी और लाभ को आम जन तक पहुँचाने के लिए महागठबंधन द्वारा एक जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में अशोक राम अध्यक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, श्वेता सिंह माननीय विधायक बोकारो (झारखंड), त्रिवेणी सिंह, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, उपेंद्र कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र ओझा, डॉ श्रीधर तिवारी, प्रो अरुण सिंह, पन्नग त्रिपाठी, रीता सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, घनश्याम उपाध्याय, अशोक यादव, बिजली बाबा, मुकेश चंद्रवंशी, शिव शंकर चौबे, रामानुज दुबे, रिपुंजय ओझा, राकेश त्रिपाठी, नर्वदेश्वर ओझा, अमिता पाण्डेय, प्रभा सिंह यादव, रंजीत यादव, अरविंद कुमार सिंह, अमरनाथ पासवान, गजेंद्र चौधरी, अजय कुमार पासवान, उदय कुमार, घनश्याम चौधरी, आनंद तिवारी, बीरेंद्र सिंह, सहित सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

Related posts

बिहार: भोजपुर जिले के पीरो में मदारी समुदाय को ‘बांग्लादेशी’ कहकर मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश, भाकपा-माले ने उठाई कड़ी आपत्ति।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

100 लीटर देशी शराब जप्त, धन्धेबाज फरार।

rktvnews

स्मार्ट बिजली मीटर परियोजना : हंगामा क्यूं है बरपा!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 जून 25

rktvnews

भोजपुर: आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं शहर की ज्वलंत समस्याओं को ले माले के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment