RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़ की विरासत को संजोये रखना हमारी प्राथमिकता : डॉ. लवली शर्मा

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने महल का किया निरीक्षण।

जन सामान्य के लिए भी खुला रहेगा विश्वविद्यालय के महल का दरवाजा ।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 22 मई। खैरागढ़ की विरासत को संजोये रखने के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में स्थित महल के प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें महल के भीतर कमरों में गंदगी दिखाई दी‌। उन्होंने त्वरित रूप से पूरे महल की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कमरों में अस्त-व्यस्त रखी फाइलों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। कुलपति डॉ. शर्मा के निर्देश पर महल के प्रथम तल में स्थित सभी कमरों की सफाई की गई। आवश्यक सामग्री को व्यवस्थित किया गया। इसके बाद महल की सुंदरता बढ़ गई है। महल के कमरों में बनायी गयीं कलाकृतियों की खूबसूरती स्पष्ट दिखाई दे रही है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि यह महल खैरागढ़ की विरासत है। इसे संजोये रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महल का दरवाजा जन सामान्य के लिए भी खुला रहेगा। विश्वविद्यालय में भ्रमण करने पहुंचने वाले पर्यटक महल में घूम सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी विरासत को देखने तथा यहां बनायी गयीं कलाकृतियों को देखकर कला को समझने का अवसर भी मिलेगा। हमारा यह प्रयास है कि स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसका लाभ लें और अधिक से अधिक संख्या में जनमानस गीत, संगीत तथा विभिन्न कलाओं से जुड़े।

Related posts

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज़ 18 द्वारा आयोजित ‘डायमण्ड स्टेट समिट’ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु पांच लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

rktvnews

2024 में अपने साथ सुख और समृद्धि भी लेकर आ रहे श्रीराम!भव्य राम मंदिर के साथ ही 2024 में अयोध्या में पूरे होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता में योजनाओं की ऑडिट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस पुरस्कार वितरण कर बोले मुख्य अतिथि प्रो जीतेन्द्र कुमार ,नियमित अभ्यास से बनेंगे अच्छे खिलाड़ी।

rktvnews

उत्तराखंड:प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment