RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं की दिख रही एकजुटता,बेहतर समाज की अपनी परिकल्पनाओं से करा रही अवगत।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार )15 मई।सपने, परिकल्पन, इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं महिला संवाद कार्यक्रम में समाहित है । चुकिं इन सब से ज्यादा लगाव महिलाओं का ही होता है वो घर के पुरुष सदस्य के साथ मिलकर पहले अपने घर को सजाने-सवारने का कार्य करती रही हैं। लेकिन अब बिहार में बदलते परिवेश में महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।लिहाजा अब महिलाएं गाँव- समाज के विकास हेतु मंथन कर रही हैं और सामूहिक तौर पर कार्य योजना बनाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रही हैं l यह कार्य महिला संवाद कार्यक्रम में परिलक्षित है l महिला संवाद कार्यक्रम जागरूकता, आकांक्षा, संवाद का उदेश्य के साथ ग्रामीण महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है l महिलायें उत्साह से संवाद कार्यक्रम में भाग ले रही हैं । बेबाकी से अपनी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं l संवाद कार्यक्रम उनके विचार, सुझाव, अनुभव को रचनात्मक मंच दे रहा है l विकास को लेकर महिलायें सुझाव व्यक्त कर रही हैं l योजनाओं के संचालन में कमियाँ, समस्याओं को प्रकट किया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएँ एवं बेटियां अपनी भागीदारी से संवाद कार्यक्रम को जीवंत बना रही हैं l साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी से खुद को भी सशक्त कर रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम में वीडियो फ़िल्म के माध्यम से महिलाएँ, सरकार की योजना की जानकारी प्राप्त कर रही हैं । लखीसराय जिला के 5 प्रखंड में प्रत्येक दिन 2 से 3 ग्राम संगठन द्वारा 2 पाली में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम संगठन में इकट्ठा होकर महिलायें महिला संवाद रथ द्वारा प्रदर्शित वीडियो फ़िल्म के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनकी सफलता के साथ ही महिलाओं के जीवन में आये बदलाव का अवलोकन कर रही हैं l महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति पर आधारित फिल्मो को देखकर उपस्थित महिलाएं एवं छात्राएं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से उनके जीवन में पड़े प्रभाव को सभी को बता रही हैं l जीविका से जुड़कर अपने जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति पाने वाली महिलाएं गैर जीविका महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रेरित कर रही हैं l इस कार्य में महिलों को उनके बेटियों का भी साथ मिला है l बड़हिया प्रखंड स्थित जोवास गाँव की अंजलि शर्मा मुंबई में पढाई कर रही हैं l वो इन दिनों अपने गाँव में आई है l अंजलि ने महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राज्य सरकार के इस पहल ओ सराहा है और सरकार से गुजारिश की है कि शहरों की तर्ज पर गाँव में भी खेल मैदान, आधुनिक पुस्तकालय , उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु महाविद्यालय एवं अच्छी सड़कें हो साथ ही विद्यालयों में पढ़ाई की समुचित व्यवस्था हो ताकि गाँव का समुचित विकास हो l लखीसराय की प्रियंका देवी राज्य सरकार की पेंशन योजनं आवास योजना , छात्रवृति योजना, साईकिल योजना , पोषक योजना ,एवं राशन कार्ड से लाभान्वित हैं l इसके लिए वो राज्य सरकार को धन्यवाद दे रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा स्थानीय एवं सामूहिक स्तर पर मांग एवं नीतिगत आकांक्षाएँ रखी जा रही हैं l उनके द्वारा वउठाई गई मांग , इच्चों एवं आकांक्षाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है l इन नीतिगत आकांक्षा के आधार पर आने वाले समय में सरकार द्वारा योजनायें तैयार की जाएँगी जो गाँव-समाज के नव निर्माण में सहायक साबित होंगी l महिलाओं के सशक्तिकरण से ही हमारा समाज समृद्ध हो सकता है। सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक – आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई सारी योजनायें चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य गाँव – गाँव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के साथ महिलाओं के अनुभवों और आकांक्षाओं को सुनना और सूचीबद्ध करना है. सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं समुदाय की आकांक्षाओं के अनुरूप समाधान किया जाना है।
गुरुवार को लखीसराय सदर में गुलाब ग्राम संगठन द्वारा बिलौरी गाँव में एवं सूर्या ग्राम संगठन द्वारा कछियाना गाँव में , बड़हिया में सहेली ग्राम संगठन दवारा जोवास गाँव में एवं अमृत ग्राम संगठन दवारा लक्ष्मीपुर गाँव में , सूर्यगढ़ा में परी ग्राम संगठन द्वारा कोवादपुर गाँव में एवं राधा ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में , हलसी में मिलन ग्राम संगठन द्वारा गेढुआ परसंदा गाँव में एवं सुगंद्धा ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में तथा चानन में सपना ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं कंचन ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

Related posts

07 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मत्स्य उत्पादन में जिले को बनाएं आत्मनिर्भर : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:जनसंपर्क पर निकले राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह।

rktvnews

कटिहार:PK ने जन सुराज को मिल रहे अपार जन समर्थन पर कहा – ये 30 बरस की छटपटाहट है, बिहार के लोगों को अपने बच्चों की चिंता है इसलिए लोग बदलाव चाहते हैं।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के विभिन्न स्कूलों में लगाया गया टीका, चला अभियान।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला दिवस पर व्यापार मंडल धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित!उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिला कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment