RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को नवरत्न का दर्जा मिला

RKTV NEWS/ नई दिल्ली,03 मई।रेल मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को नवरत्न कंपनी का दर्जा हासिल हो गया है।

आरवीएनएल को 24 जनवरी, 2003 को पीएसयू के रूप में निगमित किया गया था, जिसका उद्देश्य फास्ट ट्रैक आधार पर रेलवे के बुनियादी ढांचे की क्षमताओं के निर्माण और वृद्धि से संबंधित परियोजनाओं का कार्यान्वयन और एसपीवी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजटीय संसाधनों को जुटाना था। निदेशक मंडल की नियुक्ति के साथ 2005 में कंपनी का परिचालन शुरू हुआ था। कंपनी को सितंबर, 2013 में मिनी रत्न का दर्जा दिया गया था। कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 3000 करोड़ रुपये है, जिसकी चुकता शेयर पूंजी 2085 करोड़ रुपये है।

आरवीएनएल को निम्नलिखित काम सौंपे गए हैं :

पूर्ण परियोजना जीवन चक्र को कवर करने वाली परियोजना के विकास और कार्यों का निष्पादन करना।
यदि आवश्यक हो, तो व्यक्तिगत कार्यों के लिए परियोजना केंद्रित एसपीवी बनाना।
आरवीएनएल द्वारा एक रेलवे परियोजना पूरी किए जाने पर, संबंधित क्षेत्रीय रेलवे इसका संचालन और रखरखाव करेगा।
आरवीएनएल को “नवरत्न” का दर्जा मिलने से उसके अधिकार, परिचालन स्वतंत्रता और वित्तीय स्वायत्तता में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आरवीएनएल की प्रगति को पर्याप्त प्रोत्साहन मिलेगा। यह विशेष रूप से इसलिए भी अहम है, क्योंकि आरवीएनएल रेलवे से परे और यहां तक कि विदेश स्थित परियोजनाओं में भी अपना विस्तार कर रही है।

Related posts

रोहतास:डीएम की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्केल ऑफ फाइनेंस (वियतनाम) के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ(गोपगुट) की अहम बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर : “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

देवघर::उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन।

rktvnews

पटना: “इमेजिनेशन ” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में सामाजिक मुद्दों और संस्कृति आधारित नाटकों का किया गया मंचन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: आदर्श क्लब ने बनाई सेमी फाइनल में जगह।

rktvnews

Leave a Comment