RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्य का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)05 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगाश्री राजीव रौशन द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया गया।
बताया गया कि प्रत्येक चुनाव से पहले संबंधित निर्माता के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देख रेख में चुनाव में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम और वीवीपीएटी की जांच और परीक्षण किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के आगामी आम चुनाव में ईवीएम और वीवीपीएटी के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच 02 मई 2025 से 22 मई 2025 तक बी०वी०पैट वेयरहाउस,बहादुरपुर में निर्धारित हैएफएलसी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की व्यवस्था जिला निर्वाचन अधिकारी,मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत के चुनाव आयोग के स्तर पर की गई है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीलंका पहुंचे।

rktvnews

भोजपुर:व्यवसायी महासंघ भोजपुर ने अब्दुल वहाब उर्फ अतू जी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजन के लिए जानवरों की हत्या कानून के तहत स्वीकार्य’: सुप्रीम कोर्ट ने प्रयोगशाला में बनने वाले मांस पर स्विच करने की याचिका पर विचार करने से इनकार किया।

rktvnews

मथुरा और काशी के लिए चाहिए 400 सीट : हिमंता बिश्व सरमा

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यूनिसेफ की ओर से आयोजित “राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिसीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment