RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)04 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में उन्हें संतवाणी का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनगाथा आत्मिक चेतना जागृत करने का एक माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकथा हमारे जीवन मूल्यों को जागृत करने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का एक दिव्य अवसर है। उनके आदर्शों से पता चलता है कि हमारे जीवन में धर्म, करुणा, सत्य, सेवा और भक्ति की कितनी अधिक महत्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरारी बापू जी की अमृतवाणी से हमें जीवन को राममय बनाने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वनाथ कॉरीडोर, महाकाल लोक और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। हमारी सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली। उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Related posts

भोजपुर:चार्ज सीटेट परीक्षा नियंत्रक व अन्य को अविलंब पद से हटाया जाए : भुवन पांडेय

rktvnews

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में मनाया गया पहला अंतरिक्ष दिवस।

rktvnews

दर्दे दिल दर्दे जिगर…आदि गीतों से मो रफ़ी को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

14 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

2 मई 2013 : पाकिस्तान की जेल में निर्दोष सरबजीत की हत्या।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment