RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण में चल रहा एफएलएसी कार्य संतोषप्रद और सराहनीय।

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव और केरल के डिप्टी सीइओ पहुंचे जांच में।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)03 मई।सारण में इवीएम के प्रथम स्तरीय जांच में निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है। उक्त टिप्पणी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा सारण के लिए प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त आयोग के सचिव एसके मिश्रा और केरल के डिप्टी सीइओ अमिष टी ने अपनी टिप्पणी में कहीं। दोनों अधिकारी शनिवार को सारण में जारी इवीएम के एफएलसी कार्य का पर्यवेक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार भौतिक और तकनीकी पहलुओं पर जांच किया। सबसे पहले उन्होंने इंट्री गेट पर डीएफएमडी की कार्यशीलता, फ्रिक्सिंग, मोबाईल जमा केंद्र और सुरक्षा बल के मानक को चेक किया। उन्होंने स्वयं अपनी इंट्री लॉगबुक में करने के साथ ही पंजी के तिथि लोगों की संख्या और इन-आउट का समय जांचा। अधिकारी द्वय ने सीसीटीवी के अधिस्थापना को देखते हुए यह सुनिश्चित किया कि प्रवेश से लेकर काम के स्थान तक कोई ब्लैक स्पॉट तो नहीं है। उन्होंने सीसीटीवी के पुराने बैकअप को भी रैंडम समय के अनुसार जांचा। इसके अतिरिक्त फायर एलार्म और अग्निशामक यंत्र, शौचालय, ड्रिंकिंग वाटर, चाय, नाश्ता, आदि सहूलियत को देखा। उन्होंने एफएलसी हॉल के डस्टफ्री, प्रकाशित और हवादार होने के बिंदुओं को देखा। श्री अमिष और मिश्रा ने एफएलसी के तकनीकी पहलूओं का गहनता से परीक्षण किया। चल रहे काम में उन्होंने मशीनों की सफाई यूनिट में स्वयं जा कर देखा। ईस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल को जांचा कि आईएसओ प्रोफाइल एल्कोहल है अथवा नहीं। उसके बाद उन्होंने एफएलसी के पूर्व मशीनों को पीएफएलसी यूनिट से जांचने की प्रक्रिया को देखा। साथ ही एसएलयू से वीवी पैट में सिम्बल लोडिंग और सभी यूनिट को जोड़ कर मॉक वोटिंग की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने प्रश्न किया कि सभी वोटिंग बटन पर छह-छह वोट डालने के दौरान सिम्बल की प्रिंटिंग देखी जा रही है या नहीं। 96 वोटिंग पूरी होने पर पर्ची की गिनती कर उन्हें उसी समय श्रेडिंग मशीन से कतरन किया जा रहा है। एफएलसी ओके मशीन की ईएमएस पोर्टल पर स्कैनिंग कार्य को जांचने के साथ ही उन्होंने ठीक और खराब मशीन को सेपरेट वेयरहाउस में स्टोरेज को जाकर देखा। वहां पर उन्होंने पीएफएलसीयू से रैंडम तरीके से इवीएम और वीवी पैट की ओके और रिजेक्शन की जांच की। लगभग तीन घंटे के निरीक्षण के पाश्चात उन्होंने सारण की व्यवस्था को अति संतोषप्रद और शानदार बताया। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को 45 बिंदुओं के एनेक्चर 14 में की जाएगी। इस दौरान एफएलसी कार्य के निरीक्षक सह नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, नोडल पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश, डीपीआरओ रतन परवेज आदि उपस्थित थे।

Related posts

पिथौरागढ़:SVEEP के अन्तर्गत वृहद स्तर पर चलाई गई मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ।

rktvnews

कैबिनेट ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के चरण-3 में 31 स्टेशनों वाले 44.65 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर को मंजूरी दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

भोपाल:गोसेवा, संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम।

rktvnews

मोतीहारी: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के बीच बाल विवाह,जीवन कौशल को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अपूर्व चंद्रा ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment