RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में महिलाएं और छात्राएं अपनी परिकल्पनाओं से सरकार को करा रही अवगत।

RKTV NEWS/लखीसराय ( बिहार)29 अप्रैल।सशक्त महिला और सशक्त समाज के समावेशन का स्वरुप है महिला संवाद कार्यक्रम।बिहार सरकार का यह बहूद्देसीय मेगा इवेंट 18 अप्रैल से पुरे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है।जहाँ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और छात्राएं अपनी परिकल्पनाएं , आकांक्षाएं और इच्छाओं को सुचिवद्ध करा रही हैं l अपने गाँव में ही अपनों के साथ अपने गाँव के विकास की गति को और तेज करने हेतु विचार-विमर्श हो रहा है l शिक्षा, स्वास्थ्य, पोखर, स्वच्छता, रोजगार , उद्योग, पलायन, स्वरोजगार एवं कृषि आदि के क्षेत्र में प्रगति और राज्य सरकार की योजनाओं के उत्तरोत्तर और गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु चर्चा के साथ ही उसे अमलीजामा पहनाने की कवायद जारी है l यह कार्य राज्य के सभी पांच सौ चौतीस प्रखंडों में क्रमशःजारी है l
लखीसराय जिला में भी ग्रामीण महिलाएं एवं छात्राएं अपने अधिकार एवं सम्मान के लिए महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सजग दिख रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन से महिलाएं न केवल अपने सपनों को आकार दे रही हैं, बल्कि जिला के सभी गांवो के विकास की गाथा भी लिख रही हैं। ‘महिला संवाद’ के जरिये वे अपने अनुभवों और आकांक्षाओं को सरकार के समक्ष रखकर सामाजिक बदलाव की सूत्रधार बन रही हैं।
लखीसराय जिला के 5 प्रखंडों में आज 10 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं ने हिस्सा लिया । महिला संवाद के दौरान उन्होंने अपने जीवन में सरकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव को साझा किया और पंचायत तथा जिले के विकास के लिए अपना सुझाव भी दिया | चानन प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर गांव की पूनम देवी ने हर घर नल योजना, पोशाक योजना और मुख्यमंत्री साइकिल योजना चलाने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया । लखीसराय की बबीता देवी ने कहा कि अब बिहार की महिलाएं केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि वे अब सफल उद्यमी, शिक्षिका, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, और जनप्रतिनिधि बनकर समाज में एक सशक्त पहचान बना रही हैं। यह परिवर्तन बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और सतत प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने सपनों और परिकल्पनाओं को खुलकर व्यक्त किया। उन्होंने मांग की कि गाँवों में नालियों और सड़कों विस्तार हो, ज्यादा से ज्यादा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाए, जरूरतमंद महिलाओं को विधवा पेंशन, दिव्यांगता भत्ते आदि योजनाओं और सुविधाएं सुलभ कराई जाएँ l छात्राओं ने अपने गाँव में मध्य विद्यालय एवं अत्याधुनिक पुस्तकालय संचालित करने की मांग की और राज्य सरकार को छात्राओं एवं कन्याओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए शुक्रिया कहा l कई महिलाओं ने गाँव में लघु उद्योग लगाने की मांग की ताकि पलायन को रोका जा सके ।
महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे कार्यों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलावों पर गहन चर्चा करना है। साथ ही, महिलाओं की आकांक्षाओं को योजनाओं और नीतियों में प्रभावी ढंग से शामिल कर राज्य के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है । संवाद कार्यक्रम में हर रोज नजीविका स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के साथ-साथ अन्य महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि गाँवों की समस्त महिलाओं ने एकजुट होकर अपने समाज और राज्य के उज्जवल भविष्य पर मंथन किया । महिला संवाद से प्राप्त सुझावों और आकांक्षाओं को एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संकलित किया जा रहा है, ताकि भविष्य की नीतियों और योजनाओं में महिलाओं की वास्तविक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा सके और लखीसराय जिले के सभी गाँव – पंचायत को और भी सशक्त और समृद्ध बनाया जा सके ।
मंगलवार को लखीसराय सदर में सुरज ग्राम संगठन ने अमहरा गाँव में , रामगढ चौक में आस्था ग्राम संगठन दवारा बिल्लो गाँव में एवं तुलसी ग्राम संगठन दवारा इमामनगर गाँव में , सूर्यगढ़ा में गौरी ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा एवं ख़ुशी ग्राम संगठन द्वारा जकरपुरा गाँव में , हलसी में प्रेम ग्राम संगठन द्वारा सीरखन्दी गाँव में एवं फुलवारी ग्राम संगठन द्वारा बंदौल गांव में तथा चानन में आनंद ग्राम संगठन द्वारा संग्रामपुर एवं शांति ग्राम संगठन द्वारा गोहरी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं छात्राओं ने सहभागिता दिखाई ।

Related posts

भोजपुर: दौलतपुर प्राचीन मठिया में “कृष्ण गोवर्धन” की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:जिले में आयोजित PM Apprenticeship Mela-सह-भर्ती कैंप में युवाओं का उत्साहपूर्ण सहभाग, 20 अभ्यर्थियों को मिला ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा।

rktvnews

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

rktvnews

वैशाली:डीएम वर्षा सिंह की उपस्थिति में ‘महनार महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी पहली संध्या।

rktvnews

भोजपुर: काले बादलों की ओट में छिपा चंदवा का चांद।

rktvnews

Leave a Comment