RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जीविका परियोजना निदेशक ने महिला संवाद में भाग लेकर बढ़ाया महिलाओं का मनोबल।

दरभंगा की महिलाएं उत्सव की तरह मना रही हैं ‘महिला संवाद’।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )26 अप्रैल। शुक्रवार को दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत जय शिव ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका के परियोजना निदेशक श्री राम निरंजन सिंह ने सहभागिता कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
ग्राम संगठन की महिलाओं ने उन्हें मिथिला की परंपरा अनुसार पाग और चादर से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों को सुना और ग्राम संगठन के क्षेत्र की समस्याओं व आकांक्षाओं को गंभीरता से समझा।
उन्होंने कहा, “नारी का सशक्तिकरण ही राज्य के समग्र विकास की नींव है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं की दशा और दिशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।”
डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने उपस्थित महिलाओं को लीफलेट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जागरूक होकर अधिकारों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया।
बिहार सरकार की पहल पर 18 अप्रैल से जिले के सभी 18 प्रखंडों में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने एक उत्सव का रूप ले लिया है।
यह मंच न केवल महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर दे रहा है,बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने और प्रेरित होने का सशक्त माध्यम भी प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महिला संवाद रथ’ के माध्यम से विभिन्न गांवों में जाकर शैक्षिक व जानकारीपरक फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इसके साथ ही योजनाओं की जानकारी देने वाले पर्चे एवं मुख्यमंत्री का संदेश भी वितरित किया जा रहा है,जिससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है।
संवाद मंच पर महिलाएं न केवल अपनी जीवन कहानियों और अनुभवों को साझा कर रही हैं,बल्कि अपने गांव व पंचायत स्तर की प्रमुख समस्याओं जैसे वृद्धा एवं विधवा पेंशन में वृद्धि, बिजली दरों में राहत, नाली-गली निर्माण और सामुदायिक भवन की मांग भी रख रही हैं।
आरती देवी ने सुझाव दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक निर्माण का कार्य जीविका दीदियों को सौंपा जाए, वहीं अन्नू कुमारी ने मध्याह्न भोजन निर्माण का कार्य भी जीविका दीदियों को दिए जाने की मांग की।
परियोजना निदेशक ने सभी सुझावों और मांगों को संकलित करने के निर्देश दिए और बताया कि इन्हें विशेष मोबाइल एप्प के माध्यम से डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जा रहा है,ताकि भविष्य की योजनाओं में इन्हें सम्मिलित किया जा सके।
इस अवसर पर नरेश कुमार, कुमार उत्तम, राजा सागर, देवदत्त झा, सोफिया, बिपिन, अशोक सहित कई कर्मी व कैडर उपस्थित रहे।

Related posts

सीआईआई के साथ साझेदारी में एयूआरआईसी में 20,000 वर्ग फुट में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी; अगले सप्ताह समझौता ज्ञापन की उम्मीद: सचिव, डीपीआईआईटी

rktvnews

हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप : सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति की अडानी रिपोर्ट से जुड़े ऑफशोर फंड में है हिस्सेदारी।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्वाचक सूची पुनरीक्षण हेतु किया निर्देशित।

rktvnews

बक्सर: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय के नेतृत्व में नवरात्रि के शुभ अवसर पर महा अष्टमी फलाहार कार्यक्रम का अयोजन।

rktvnews

नशे में हंगामा मचा रहे शराबी पति को पत्नी ने भिजवाया जेल!मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का।

rktvnews

Leave a Comment