RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 01 मई को निर्देशक मनोज कुमार सिंह के कार्यशाला में तैयार नाटक “शिव-धनुष “का होगा मंचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अप्रैल।सर्किल थिएटर इन एजुकेशन फोरम के बैनर तले रंगमंच के प्रसिद्ध निर्देशक मनोज कुमार सिंह के निदेशन में स्थानीय भगिनी निवेदता कन्या विद्यालय प्रांगण में चल रहे 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला अपने अंतिम चरण में है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यशाला में युवाओं को रंगमंच की बारीकीयों की जानकारी दी जा रही है।
निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जून 2022 में नाट्य कार्यशाला द्वारा तैयार लोक नाटक ” गंगा स्नान ” की प्रस्तुति देश के 35 नगरों सहित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय,नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव – 2024 में हुई, जिसकी चर्चा आज पुरे देश में है।
जनवरी 2025 में इस संस्था के बैनर तले तैयार लोक नाटक – ‘विदेशिया’ का मंचन सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वार आयोजित कार्यक्रम के तहत महाकुम्भ – 2025 में किया गया।
इस कार्यशाला में एक नई प्रस्तुति ” शिव -धनुष ” की तैयारी की जा रही है, जिसकी प्रस्तुति स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को की जाएगी।
कार्यशाला संयोजक डॉ अनिल सिंह ने बताया कि कार्यशाला में भाग लें रहे युवाओं को अभिनय के साथ साथ संगीत, नृत्य, मेकअप, वस्त्र विन्यास, सेट बनाने की बारीकीयां भी बताई जा रही है। नाट्य कार्यशाला में पहली बार भाग ले रही प्रतिभागी मधु प्रिया ने कहा कि बचपन से ही कला के प्रति रुझान था, जो अब जाके पूरा हो रहा है। पहले मंच पर अभिनय करना बहुत मुश्किल लगता था, लेकिन इस कार्यशाला ने इसे आसान बना दिया है। कार्यशाला में भाग ले रहे अन्य प्रतिभागी शिवानी, निशांत कुमार, अमित राज, राजा कुमार, निशि कांत, कुमार सिद्रा , धीरज कुमार आदि हैं।

Related posts

रांची:हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए खेल रहे हैं आदिवासी कार्ड: बाबूलाल मरांडी

rktvnews

उपराष्ट्रपति 4 जनवरी, 2024 को जम्मू का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

rktvnews

सारण:जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परिसर में होगा नगर वाटिका का निर्माण।

rktvnews

नोएडा:विश्व हिंदी परिषद के “भारत को जानो” कार्यक्रम में गूंजा भारतबोध।

rktvnews

Leave a Comment