RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 अप्रैल।उद्योग विभाग झारखंड सरकार एवं औद्योगिक जनसंरचना विकास निगम (जिडको) द्वारा एमएसएमई के प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विश्व बैंक समर्थित रैंप कार्यक्रम के तहत, शुक्रवार को आरसेटी चतरा में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य एमएसएमई को औपचारिक रूप देना, उद्यमिता प्रक्रिया को सरल बनाना एमएसएमई को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। आयोजित शिविर के दौरान 30 उद्यमियों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण करवाया। जिससे जिले में औपचारिक एमएसएमई इकाइयों की संख्या में वृद्धि हुई है।
बताते चले कि एमएसएमई मंत्रालय द्वारा राज्य के रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 19 परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिसमे दो परियोजनाओं एमएसएमई औपचारिकरण और सुविधा केंद्रों की स्थापना को राज्य रैंप समिति ने 7 मार्च 2025 को मंजूरी दी थी। ईओडीबी मैनेजरों को इन परियोजनाओं के जिला स्तर पर क्रियान्वयन हेतु नोडल नियुक्त किया गया है।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी प्रबंधक, ईओडीबी प्रबंधक, आरसेटी डायरेक्टर समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नीतीश सरकार की विपक्षी एकता हुई तार तार!मंत्री भी दे रहे इस्तीफा:भाजपा भोजपुर

rktvnews

विभिन्न नवीन पद्धतियों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान की संभावना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पंचम राज्य वित्त आयोग, झारखण्ड की जिला स्तरीय अधिकारियों और पदाधिकारियों संग बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

लातेहार:झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) 2023 अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश, विकास-सुशासन और संस्कृति तीनों ही क्षेत्रों में है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

माँ चंद्रघंटा:नवरात्रि के तृतीय दिवस माँ चंद्रघंटा की उपासना विधि एवं फल।

rktvnews

Leave a Comment