RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने दिया धरना,डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 अप्रैल।पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ आरा में जे पी स्मारक के पास धरना दिया गया।जिसमें सैकड़ों संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे।
विश्व हिंदू परिषद ने बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर नाराजगी जताई है। साथी हिंसा प्रभावित सीमावर्ती राज्य बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।विश्व हिंदू परिषद, भोजपुर के जिला सह मंत्री अभिषेक चौरसिया ने बताया कि उनका संगठन 19 अप्रैल को देश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन करके पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहा है। देश भर में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हिंसा की निंदा की जा रही है। वही जिला अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपनी मांग को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी भोजपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपी गई। इसके अलावा शनिवार को भी बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर देश के हर जिले से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपी गई है। वही जिला संयोजक अमित पांडे ने बताया कि हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही सह संयोजक श्याम किशोर पाठक ने बताया पश्चिम बंगाल में एक मंत्री सिद्धिकुल्ला की एक संविधान विरोधी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रांतीय अधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि वख़्ह बोर्ड संशोधन बिल की आड़ में मुर्शिदाबाद से हिंदुओं का सफाया करने की कोशिश की गई है। इसी क्रम में और भी कई वक्ताओं ने अपनी बात कही है। वही इस धरना प्रदर्शन में विहिप के कोषाध्यक्ष विमल किशोर, ऋतिक ओझा , रजनीश राजन,ओमप्रकाश दुबे, अमित सम्राट, प्रांतीय अधिकारी उपेन्द्र तिवारी, आरण्य देवी मंदिर के पीठाधीश्वर मनोज बाबा , भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, जिला मंत्री प्रतीक ,राजेंद्र तिवारी, राम दिनेश यादव , आलोक अंजन,विभु जैन ,हैप्पी तिवारी, मनीष गुप्ता,विद्यार्थी परिषद से छोटू सिंह, चंदन तिवारी, समाज सेवी अजय सिंह, जितेंद्र शुक्ला, निकेश पाण्डेय,रोहित सिंह बजरंगी, नैतिक, सुशांत आनंद,सूरज जी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण, संचालित औद्योगिक इकाइयों का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

झाँसी की रानी’ पर लिखा ही नहीं, उनकी ही तरह लड़ी भी “सुभद्रा कुमारी चौहान”! जयंती पर लेखिका ज्योति झा की विशेष पुस्तक ‘वियोंड स्पेक्ट्रम’ के आवरण का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों से चुनावों में उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की।

rktvnews

हे भागवत जी, कुछ ऐसी भागवत-कथा कहो कि आपका श्रोता सुनते-सुनते सो जाए!

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ यादव का यूके दौरा।

rktvnews

29 अप्रैल को 03-पूर्वी चंपारण एवं 04-शिवहर लोकसभा निर्वाचन के लिए जारी होगी अधिसूचना।

rktvnews

Leave a Comment