RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोमल,काजल एवं स्नेहा कुशवाहा के न्याय के लिए माले-ऐपवा ने आरा में निकाला न्याय मार्च।

कोमल-काजल-स्नेहा को न्याय दो :माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल।संविधान-आजादी-न्याय सुरक्षा सप्ताह के तहत भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान के तहत कोमल पासवान,काजल मंडल और स्नेहा कुशवाहा के लिए न्याय की मांग को लेकर मार्च आज आरा पूर्वी रेलवे गुमटी से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया!न्याय मार्च के दौरान कोमल,काजल,स्नेहा को न्याय दो,बच्चियों की हत्या,बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाओ,भाजपा-जदयू शर्म करो,बलात्कारियों का संरक्षण बंद करो,हत्या,बलात्कार के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करो,कोमल,काजल,स्नेहा के परिवार को 25-25 लाख रु मुआवजा दो आदि नारे लग रहे थे।
सभा का संचालन जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।
न्याय मार्च को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हाल के समय में महिलाओं,खासकर छोटी बच्चियों के खिलाफ यौन हिंसा,हत्या,बलात्कार की घटनाओं में बाढ़-सी आ गई है!सासाराम की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में हत्या का मामला ताजा ही था कि होली के रोज खुद लोजपा नेता के परिवार के सामंती मनबढ़ुओं ने कोमल पासवान,12 वर्ष की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी!कोमल पर आरोप था कि उसने लोजपा नेता की दीवाल को कीचड़ से गंदा कर दिया है!हाल ही में पूर्णिया में घास काटने गई धानुक जाति की काजल कुमारी,14 वर्ष की बलात्कार के बाद सामंती अपराधियों ने हत्या कर दी! इसी रोज पूर्णिया में एक 8 वर्ष की बच्ची के साथ भी हैवानियत की घटना घटी!इसी 5 अप्रैल 25 को औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड में चंद्रवंशी जाति की 12 और 14 वर्ष की दो सगी बहनों के साथ सामंती मनबढ़ुओं ने बलात्कार की कोशिश की!विरोध करने पर दोनों को बुरी तरह पीटा और बांह व कमर की हड्डी तोड़ दी!बेगुसराय में हाल ही में एसिड से हमला की घटना सामने आई है!
आगे माले नेताओं ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के राज में और इनके ही संरक्षण में समाज के दलित-अतिपिछड़े-वंचित समुदाय की महिलाओं के खिलाफ हिंसा की हर रोज कोई न कोई घटना घट रही है!दरअसल भाजपा-जदयू राज में सामंती ताकतों का मनोबल काफी बढ़ गया है!भाजपा पुराना बर्बर सामंती समाज लौटाना चाह रही है!हमें इसका पुरजोर विरोध करना होगा!न्याय मार्च में भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,ऐपवा जिला सचिव इंदू सिंह,राज्य कमेटी सदस्य उपेन्द्र भारती,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,जिला कमेटी सदस्य शिवमंगल यादव,राजकिशोर राय,बिष्णु ठाकुर,दिलिप कुमार,सुधीर यादव,रामदत्त राम संतविलास राम,पंकज कुशवाहा,सन्नी देओल पासवान,मंजय यादव,अरुण कुमार,अजीत कुमार पासवान,अनूप कुमार आदि कई लोग शामिल थे।

Related posts

देहरादून:राज्यपाल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग।

rktvnews

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:कोलंबो,श्रीलंका में अरविंद चित्रांश का होगा अंतरराष्ट्रीय अभिनंदन।

rktvnews

उज्जैन: मुख्यमंत्री ने बंधवाए रक्षा सूत्र, दिए उपहार।

rktvnews

गढ़वा:महीने के हर 15 तारीख को अंचल एवं 30 तारीख को थाना दिवस का होगा आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने व गौशालाओं के संबंध में की बैठक!गोवंश के प्रति लापरवाही करने पर अधिशासी अधिकारी बागपत का किया स्पष्टीकरण

rktvnews

Leave a Comment