RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आपदा से बचाव हेतु पर्यवेक्षण गृह और बाल गृह में आवासित किशोरों को किया गया प्रशिक्षित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)12 अप्रैल।जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा आपदा से बचाव हेतु पर्यवेक्षण गृह और बाल गृह में आवासित किशोरों के बीच कराया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण।
लू,व्रजपात,भूकंप आदि से बचाव हेतु आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक प्रियंका कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से विशेष रूप से सीखने और समझने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है।,प्रशिक्षण और सावधानी से आपदा के दौरान जीवन को बचाया सकता है । इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आयेगा। उन्होंने बाल देख भाल संस्थानों में आवासित बच्चों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपायों की चर्चा करते हुए गृह कर्मियों से संवेदनशीलता के साथ काम करना है।
मौके पर उपस्थित किशोर पूर्व सदस्य अजीत कुमार मिश्र द्वारा भी बाढ़,सुखाड़,लू,व्रजपात ओलावृष्टि,भूकंप आदि तमाम तरह के आपदाओं से बचाव हेतु जानकारी दिया ।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान अपने बचाव के लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। उन्होने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि अपलोग भी आवासन के दौरान अपने दिनचर्या का पालन कर यहां से समझकर सकारात्मक सोच के साथ निकलकर जाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण कर मजबूत परिवार सुंदर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिए।
योगाचार्य रौशन उपाध्याय और आपदा प्रशिक्षक भूपेंद्र चौधरी के द्वारा प्रशिक्षण सभी आयाम को बारीकी से समझाया गया।
इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा,दिनेश कुमार अधीक्षक बाल गृह,दीपक कुमार सिंह, पीओ बसंत ठाकुर,शिक्षकगण सहित पर्यवेक्षण गृह और बाल गृह में आवासित किशोर ने शिविर भाग लिए।

Related posts

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अभियंता दिवस।

rktvnews

18 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

पटना:निलम्बन मुक्त हुए हिन्दी के लिए लड़ने वाले अधिवक्ता इन्द्रदेव प्रसाद ,साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने दी बधाई!

rktvnews

भोजपुर:नीट-यूजी परीक्षाफल की जांच को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने विधानसभा विस्तारीकरण अंतर्गत नवनिर्मित सभागारों का किया लोकार्पण।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया राजकीय बुनियादी विद्यालय उनवास का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment