RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जगदीशपुर नगर पंचायत की बैठक में चापाकलों की मरम्मती सहित अन्य जनहित मुद्दों पर की गई चर्चा।

गर्मी को देखते हुए हर वार्ड में लगाया जाएगा चापाकल
बिगड़े हुए चापाकल की, की जाएगी मरम्मत बरसात के पहले होगी नालियों की सफाई: संतोष कुमार यादव

RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 अप्रैल।जगदीशपुर के नगर पंचायत के सभागार में बोर्ड की बैठक की गई जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। इस बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष धनपुरा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, जेई रोशन कुमार पांडे,सभी 18 वार्डों के वार्ड पार्षद जिसमें रंजीत राज, कशिश कुमारी, सुनील पंडा, सहित अन्य वार्ड पार्षद शामिल रहे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए नगर अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि इस बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें प्रत्येक वार्ड में जितने भी चापाकल खराब हैं उन सभी चापाकल को गर्मी के मौसम को देखते हुए मरम्मत किया जाएगा और जहां चापाकल उपलब्ध नहीं है वहां चापाकल लगाया जाएगा इतना ही नहीं बरसात के पहले सभी वार्ड के नालियों की सफाई कराई जाएगी साथ में आवास योजना में भी जिन लाभुकों को अभी तक पैसा नहीं दिया गया है लाभुकों के खाते में पैसा जाएगा। वहीं वार्ड पार्षद रंजीत राज ने कहा कि नगर अध्यक्ष महोदय द्वारा जिन बिंदुओं को कहा गया उस पर गहनता से चर्चा की गई जिसमें मुख्य रुप से मानसून से पहले प्रत्येक वार्ड में नाली सफाई एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए हैं सभी वार्डों में चापाकल मरम्मति सहित वार्डों में चापाकल की व्यवस्था के अलावा नगर पंचायत के सफाई जमादारों को प्रत्येक वार्ड में बेहतर ढंग से सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। वार्डों में लाइट व्यवस्था को भी सुदृढ़ कराने के साथ सभी जनहित के मुद्दों पर आज के बैठक में चर्चा की गई।

Related posts

राजस्थान:मर कर भी जिन्दा रहना है तो करें अंगदान : विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बूथों पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाएगी सभी जरूरी सुविधाएं:जिलाधिकारी

rktvnews

हाल के वर्षों में भारत में बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है : आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24।

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की प्रस्तुति।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या जांच का विषय-रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment