RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों से वक्फ विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक पारित होने की आज प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की हमारी सामूहिक खोज में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक पारित होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की हमारी सामूहिक खोज में एक महत्वपूर्ण क्षण है। इससे विशेष रूप से उन लोगों को सहायता मिलेगी जो लंबे समय से हाशिये पर रहने के साथ उन्हें आवाज और अवसर दोनों से वंचित रखा गया है।”

“संसदीय और समिति चर्चाओं में भाग लेने वाले सभी सांसदों का आभार, जिन्होंने अपने दृष्टिकोण व्यक्त किए और इन कानूनों को मजबूत बनाने में योगदान दिया। संसदीय समिति को अपने बहुमूल्य सुझाव भेजने वाले अनगिनत लोगों का भी विशेष आभार। एक बार फिर, व्यापक बहस और संवाद के महत्व की पुष्टि हुई है।”

“दशकों से वक्फ व्यवस्था पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की कमी का पर्याय रही है। इससे विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुसलमानों और पसमांदा मुसलमानों के हितों को नुकसान पहुंचा है। संसद से पारित कानून पारदर्शिता को बढ़ावा देंगे और लोगों के अधिकारों की रक्षा भी करेंगे।”

“अब हम एक ऐसे युग में प्रवेश करेंगे जहां व्यवस्था अधिक आधुनिक और सामाजिक न्याय के प्रति संवेदनशील होगी। व्यापक रूप से, हम प्रत्येक नागरिक की गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी तरह हम एक मजबूत, अधिक समावेशी और अधिक सहानुभूति रखने वाले भारत का निर्माण भी कर सकते हैं।”

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 अगस्त 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन की अपार सफलता का उल्लेख किया।

rktvnews

भोजपुर:सोनवर्षा का तोताद्री मठ बना मथुरा धाम, 56 भोग से श्रीकृष्ण का मना छठी हार।

rktvnews

केजरीवाल की राह पर pk के पदचिन्ह।

rktvnews

श्रीकृष्ण व्यवहार पुरुषोत्तम हैं: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा सलेमपुर मंडल में बूथ सशक्तिकरण हेतु सांगठनिक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment