RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान बस पड़ाव,आरा 30 अप्रैल को आयोजित करेगा बाबा ज्योति स्वरूप की श्रद्धांजलि सभा।

भिखारी ठाकुर से प्रभावित थे बाबा ज्योति स्वरूप उनकी प्रतिमा स्थापना हेतु दान में दी थी जमीन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 अप्रैल।भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान बस पड़ाव,आरा में दिनांक 30 अप्रैल को बाबा ज्योति स्वरूप के असमायिक निधन पर करेगा श्रद्धांजली सभा का आयोजन।आरा की तरह रांची के पिठौरिया में 7 वर्ष पूर्व भिखारी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए महर्षि निखिलेश ट्रस्ट,रांची के अध्यक्ष सह भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान बस पड़ाव,आरा के संरक्षक बाबा ज्योति स्वरूप के असामयिक ब्रह्मलीन होने पर शोध संस्थान मरमार्हित हो गया है।इस संदर्भ में शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने बताया की स्वo बाबा ज्योति स्वरूप भिखारी ठाकुर से काफी प्रभावित थे अक्सर उनके नाटकों की चर्चा किया करते थे। वो ठाकुर जी से उतने प्रभावित थे की 7 वर्ष पूर्व रांची के पिठौरिया में जहां उनकी संस्था का विद्यालय संचालित है के परिसर में आरा की तरह ही प्रतिमा स्थापित कराने हेतु जमीन दान में दी थी।पत्रकार श्री सिंह ने बताया की बाबा ज्योति स्वरूप 18 अप्रैल 23 को रांची के अरगोड़ा स्थित अपने आवास पर ब्रह्मलीन हुए है।बाबा ने आजीवन सामाजिक कार्यों को किया है गोशाला,विद्यालय आदि कार्यों से निरंतर सेवा देते रहते थे वही पूजा पाठ इनके दैनिक जीवन में शामिल था।
संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने 30 अप्रैल को पटेल बस पड़ाव ,आरा स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर होने वाली श्रद्धांजली सभा के बारे में बताया की की श्रद्धांजली सभा का आयोजन पूर्वाह्न 9 बजे किया जायेगा।

Related posts

भोपाल:पीएमश्री स्कूल योजना के तहत स्रोत शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:दक्षिण कोरिया यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा स्थल पहुंचे।

rktvnews

गगनयान” टेस्ट व्हीकल स्पेस फ्लाइट यानी “गगनयान” टेस्ट व्हीकल डेवेलपमेंट फ्लाइट (टीवी-डी1) 21 अक्टूबर को निर्धारितः डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोपाल:दीक्षांत, शिक्षा और संस्कारों के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प का प्रसंग:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment