RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

सोशल मीडिया में अफवाह से रहे सावधान बिना पुष्टि कोई भी पोस्ट को ना करें शेयर।

धार्मिक गीत बजा सकेंगे, डीजे के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध, भड़काऊ गीत बजाने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)03 अप्रैल।रामनवमी पर्व के मद्देनजर गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में टाउन हॉल भवन रामगढ़ में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पर्व को भाईचारगी के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु शान्ति समिति के सदस्यों से भी आवश्यक सुझाव लिए गए।
इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा सभी को आगामी रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी गई वहीं उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न करने में अपना योगदान देने की अपील की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी जिला प्रशासन रामगढ़ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अलग-अलग क्षेत्र में कुल 86 स्थलों को चिन्हित किया गया है जहां पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्त रहेगी। इसके साथ ही दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा गस्ती कर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने सभी से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मानाने की अपील करते हुए शांति समिति के सभी सदस्यों को पर्व के दौरान शराब पीकर अथवा किसी अन्य नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को जुलूस में शामिल न होने देने की बात कही वहीं उन्होंने कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में इस तरह से कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने सभी शांति समिति के सदस्यों से पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस को अनिवार्य रूप से निर्धारित रूट का पालन करते हुए ही संपन्न करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा हालांकि धार्मिक गीत बजाए जाने पर कोई समस्या नहीं है। लेकिन किसी भी हाल में कोई भी भड़काऊ गीत नहीं बजाया जाएगा। अगर इसकी अवमानना होगी तो संबंधितो पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को उनके उनके क्षेत्र में शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय कर प्रत्येक अखाड़ा के लिए वॉलिंटियर चिन्हित कर लगातार उनके साथ संपर्क में रहने तथा प्रत्येक जुलूस के साथ यथासंभव एक-एक पुलिस कर्मी प्रतिनियुक्त करने की भी बात उपायुक्त ने कहीं।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस में निर्धारित रूट चार्ट का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सभी सदस्यों को जुलूस के रास्ते में किसी भी प्रकार से घर निर्माण से संबंधित सामग्री न होने देने अथवा उसका ढका होना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पर्व के दौरान पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता आदि के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तृत जानकारी सभी शांति समिति के सदस्यों सहित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को दी गई वहीं उन्होंने जिला वासियों से अपील किया कि सोशल मीडिया में बिना पुष्टि किए कोई भी पोस्ट को शेयर ना करें पर्व के दौरान सोशल मीडिया में भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वाले लोगों की चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों, शांति समिति के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी पहुँची गढ़वा, बिरसा मुंडा पार्क में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जून 26

rktvnews

सरकार का प्रयास 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के युवाओं की क्षमता का दोहन करना है: राजनाथ सिंह

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

महिला कर्मियों एवं दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित होने वाले मतदान बूथ बनाये जायेंगे:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,अनुपम राजन

rktvnews

Leave a Comment