RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आइसा ने जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कॉ० चंद्रशेखर और श्याम नारायण यादव का 28वां शहादत दिवस संकल्प सभा के रूप में मनाया।

चंद्रशेखर अपने जीवन काल में छात्रों के प्रिय नेता थे,जुल्मों – सितम के दौर में चंद्रशेखर प्रेरणा स्त्रोत : जवाहर लाल सिंह जिला सचिव भाकपा माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपु)31 मार्च।भोजपुर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले आरा शहर के भाकपा माले जिला कार्यालय श्री टोला में जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कॉ० चन्द्रशेखर और श्याम नारायण यादव की 28 वीं पुण्यतिथि संकल्प सभा के रूप में मनायी गयी।
उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने कहा कि कॉ० चंद्रशेखर सिर्फ एक छात्र नेता ही नहीं, बल्कि क्रांतिकारी चेतना और संघर्ष का प्रतीक थे। छात्र संगठन आइसा से जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष के रूप में रहे।उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मुखरता से उठाया। लेकिन उनका संघर्ष केवल विश्वविद्यालय तक ही सीमित नहीं था. वे साम्राज्यवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक और जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ एक जनआंदोलन की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने सामंती वर्चस्व के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और दलितों के हक की लड़ाई लड़ी और शोषण के खिलाफ कमजोर वर्ग को मजबूती से खड़ा होने को प्रेरित कर रहे थे।
अरवाईए जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी ने कहा कि आज जब फासीवादी ताकतें लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल रही हैं, जब किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकार छीने जा रहे हैं, तब चंदू का संघर्ष हमें याद दिलाता है कि क्रांति का रास्ता कभी आसान नहीं होता। उनकी शहादत हमें प्रेरित करती है कि हम अन्याय के खिलाफ खड़े हों, हर तरह की तानाशाही और दमन का विरोध करें। आज युवाओं को खड़ा होना होगा। अपने अधिकारों की रक्षा के लिए।
संचालन आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा करते हुए कहा कि शहीद चंद्रशेखर अपने जीवन काल में छात्रों के प्रिय नेता थे. नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में आज भी याद किये जाते है. आगे कहा कि आज अगर कॉ० चंद्रशेखर होते, तो छात्र – नौजवानों एवं किसानों के अधिकार की लड़ाई को मजबूती प्रदान करते. हमें कॉ० चंद्रशेखर के विचारों को कैंपसों और छात्र – युवाओं के बीच पहुंचना होगा तभी इनके समतामूलक समाज का निर्माण हो सकेंगा।
संकल्प सभा में आरा नगर सचिव सुधीर सिंह, माले कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, RYA नेता कमलेश कुमार, रितेश कुमार, आइसा जिला सहसचिव जयशंकर प्रसाद, सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष शियाकांत बैठा,दीपांकर कुमार, महाराजा कॉलेज सचिव राजेश कुमार, sb कॉलेज सचिव साहिल अरोड़ा, अध्यक्ष राजन कुमार,जितेंद्र जी,सुशील पाल, प्रोफेसर सुधीर सुमन, योगेंद्र यादव उपस्थित थे।

Related posts

रांची:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

एपस्टीन का काला जाल: मोदी के नाम पर वैश्विक साजिश?

rktvnews

मध्यप्रदेश:छिन्दवाड़ा में 178.26 करोड़ रुपए के 347 विकास कार्यों की शुरूआत।

rktvnews

देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाले एक कदम के तहत प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

गढवा:स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी 2024 राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की योजना ‘विज्ञान धारा’ को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment