RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर: सीमित साधनों के बावजूद जनहित परिवार ने 25 वर्षों तक अनवरत समाज की सेवा कर अपनी पहचान बनाई : विधायक

जनहित परिवार का 25 वा वार्षिक अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह संपन्न।

भिखारी ठाकुर रचित विदेशिया एवं कथक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियाँ।

जनहित परिवार की पत्रिका का 44वा रजत जयंती अंक का लोकार्पण।

कवि गोष्ठी, नाट्य संगीत सम्मेलन का आयोजन।

संस्था के आजीवन सदस्यों का किया गया सम्मान।

कार्टूनिस्ट हरे राम सिंह की लगाई गई कार्टून प्रदर्शनी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मार्च। रविवार को बमबम उत्सव पैलेस, पकड़ी, आरा में जनहित परिवार भोजपुर का 25वां वार्षिक अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह 2025 का आयोजन हर्सोल्लास पूर्ण वातावरण में साहित्यकार गायत्री सहाय एवं जगत नंदन सहाय की संयुक्त अध्यक्षता किया गया। कार्यक्रम में कवि गोष्ठी, नाट्य संगीत सम्मेलन, दीपोत्सव एवं सहभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का बजाप्ता उद्घाटन बक्सर से आए साहित्यकार अरुण मोहन भरवी ने किया तत्पश्चात कवियों ने अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नाट्य संगीत सम्मेलन हुआ जिसमें भानु जी ने जगत नंदन सहाय एवं गायत्री सहाय के गीतों का सस्वर ज्ञान किया। इस अवसर पर उपस्थित बक्शी विकास के शिष्यों ने भिखारी ठाकुर की रचित विदेशीया एवं कथक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों में रविशंकर, स्नेहा पांडेय, सौम्या जैन, राका श्रीवास्तव, दिपतारा श्रीवास्तव, सिद्धि सागर, विनीता कुमारी, रितिका कुमारी आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर जनहित परिवार पत्रिका का 44 वां रजत जयंती अंक का लोकार्पण एवं कार्टूनिस्ट हरे राम सिंह जी का कार्टून प्रदर्शनी का उद्घाटन आरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ रेणु मिश्रा ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान, अधिवक्ता दाऊजी पांडे ने घरेलू हिंसा कानून में महिलाओं का संरक्षण तथा रांची झारखंड से आए डॉ अजय ओझा ने भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में क्यों शामिल किया जाए विषय पर आलेखों का पाठ किया। अपने वक्तव्य में अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपने सीमित साधनों के बावजूद जनहित परिवार ने 25 वर्षों तक अनवरत समाज की सेवा कर अपनी पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथियों में पद्म विभूषण से सम्मानित पत्रकार डॉ. भीम सिंह भवेश, आरा नगर निगम के मेयर इंदु देवी, जगदीशपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक भाई दिनेश, पत्रकार डॉ अजय ओझा, पूर्व प्रचार्या डॉ. कमल कुमारी सिंह भारतेंदु सम्मान प्राप्त बी०डी० सिंह, एलआईसी के विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े आजीवन सदस्यों को सम्मानित किया गया। काव्य पाठ करने वालों में डॉ. किरण कुमारी, बक्सर से आए मीरा सिंह मीरा, लक्ष्मीकांत मुकुल, ओम प्रकाश मिश्र, अजय अज्ञानी, चंद्रशेखर मिश्र, रमेश सिंह, राजाराम प्रियदर्शी, भानु प्रताप सिंह , अशोक श्रीवास्तव, बृजमोहन त्रिपाठी आदि प्रमुख थे। मंच का संचालन अरविंद सिंह, अतुल प्रकाश तथा नंदकिशोर सिंह कमल ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल ने किया। सभा समापन पूर्व गायत्री परिवार के द्वारा दीपोत्सव किया गया।

Related posts

दुमका:समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज शिक्षक संघ आरा द्वारा वेतन को ले विरोध प्रदर्शन जारी।

rktvnews

17वें अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड में भारत का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

09 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी!आमजनों की सुविधा के लिए 22 बेंचों का किया गया है गठन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान समय पर करें,प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment