RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:स्वर्गीय रमेश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मार्च।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली द्वितीय स्वर्गीय रमेश क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में आज होप क्रिकेट अकादमी ने भोजपुर क्रिकेट अकादमी को 87 रनों से हराया । मैच के प्रारंभ में स्वर्गीय रमेश के फोटो पर रमेश के पिताजी ,भाई, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं दोनों टीम के खिलाड़ियों द्वारा पुष्पांजलि अर्जित की गई।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए होप क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 217 का विशाल स्कोर बनाया। होप क्रिकेट की तरफ से रोनित गिरी ने सर्वाधिक 54 रन, विपिन सौरभ ने 20 रन, ऋषभ ने 23 रन, प्रशांत ने नाबाद 24 रन, अतुल प्रकाश ने 41 रन एवं मयंक ने 17 रन बनाए ।भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने सर्वाधिक चार विकेट, वरुण ने दो विकेट तथा गुलशन एवं अर्जुन को एक-एक विकेट मिला।
218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 23.5 ओवर में 130 रन बनाकर आउट हो गई ।भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से ऋत्विक ने सर्वाधिक 46 रन, सागर में 26 रन ,मृत्युंजय ने 16 रन एवं अश्विनी ने 10 रनों का योगदान किया। होप क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अतुल प्रकाश ने सर्वाधिक चार विकेट, परमजीत एवं मयंक ने दो-दो विकेट तथा विवेक एवं प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार होप क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 87 रनों से जीत लिया। आज के दूसरे सेमीफाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच होप क्रिकेट अकादमी के अतुल प्रकाश को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए कप एवं कैप स्वर्गीय रमेश के पिताजी अशोक गोप द्वारा दिया गया। आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं अभिषेक रंजन थे, स्कोरिंग विक्की ने की। पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, स्वर्गीय रमेश के पिताजी, भाई रजनीश, पूर्व क्रिकेटर संजय, जितेंद्र और काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
कल टूर्नामेंट का फाइनल मैच होप क्रिकेट अकादमी बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर खेला जाएगा। इसकी जानकारी टूर्नामेंट संयोजक अभिषेक रंजन ने दी।

Related posts

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की।

rktvnews

प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों को प्रदेश में ही निवेश करने के लिए करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी मामले मे मुख्यमंत्री संज्ञान लें : राहुल तिवारी

rktvnews

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू।

rktvnews

झारखंड:पलामू को अधिकार देना होगा, महिलाओं को अधिकार देना होगा, नवयुवकों कोअधिकार देना होगा : के एन त्रिपाठी

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment