RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कायस्थ महासभा ने कर्ण जी के निधन पर की शोक सभा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर द्वारा वरीय सदस्य व मिडिया प्रभारी डॉक्टर रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन जेपी स्मारक मंच पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो सच्चिदानंद सहाय ने की। उपस्थित सदस्यों ने इनके फोटोग्राफ्स पर पुष्प अर्पित कर इन्हें श्रद्धांजलि दी।उपस्थित सदस्यों ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और इन्हें एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव वाला सब का सहयोगी बताया। उनके सामाजिक निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि करण जी कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य,मीडिया प्रभारी,स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य और कार्यालय मंत्री के रूप में कार्य करते रहे हैं। इनके स्वास्थ्य की गड़बड़ी के बाद भी पार्टी द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई,न उनके निधन पर कोई वरीय पदाधिकारी अंतिम शवयात्रा में शामिल हुआ।जबकि स्वास्थ्य मंत्री भी पार्टी के थे। पार्टी के लोग केवल काम लेना जानते हैं। प्रो सहाय ने बताया कि समाज के लिए, चित्रगुप्त मंदिर के लिए ,मंदिर प्रबंध समिति ट्रस्ट के लिए या समाज के किसी भी कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति सबके लिए प्रेरणादाई रहती थी।असमय इनका निधन बड़ी दुखदाई रहा। श्रद्धा सुमन व्यक्त करने वालों में सचिव दिलीप कुमार सिन्हा,प्रो ब्रजेश कुमार डॉक्टर अरविंद कुमार सिंहा डॉक्टर संदीप कुमार अधिवक्ता, सचिन कुमार सिंहा श्रीकांत जी रतन कुमार सिंहा अधिवक्ता ,दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद आदि रहे।

Related posts

देहरादून:अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन।

rktvnews

फसल बीमा योजना का पुनरुद्धार।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 फ़रवरी 25

rktvnews

बिहार: भोजपुर: नेशनल गो चैंपियनशिप 2024-25 के लिए बिहार के चयनित खिलाड़ियों की सूची घोषित।

rktvnews

कैमूर:PK ने डोमिसाइल नीति लागू करने पर नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, बोले – सरकार चाहे जो अब जो नीति लागू कर ले जनता भ्रम में आने वाली नहीं है, लोगों ने तय कर लिया है कि लालू-नीतीश को अब हटाना है।

rktvnews

Leave a Comment