RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: डीसी और एसपी ने नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के संचालन की जानकारी को ले किया दौरा।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)05 मार्च।गढ़वा जिले के अति सुदूरवर्ती नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के संचालन से अवगत होने एवं क्षेत्र के आम जनमानस की समस्याओं का समुचित समाधान के उद्देश्य से आज उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से बरगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के टेहरी पंचायत का दौरा किया। इस दौरान बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर बरगढ़ प्रखंड अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी पंचायत समेत अन्य के विकास कार्यों की उपायुक्त शेखर जमुआर ने समीक्षा किया। क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को आच्छादित करने की बात कही। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा उक्त क्षेत्रों के योग्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा- मनरेगा, आवास, सर्वजन पेंशन, केसीसी, वन अधिकार पट्टा, बाल विकास, शिक्षा, स्किम कम्पलीसन, स्वास्थ्य, पोषण व आधार सीडिंग, पेयजल, विद्युत समेत अन्य योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करने की बात कही गई। बूढा पहाड़ क्षेत्र के पंचायतों में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क आदि में पर्याप्त विकास कार्य कराने की बात कही गई। उपायुक्त श्री जमुआर ने बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में पहले के अपेक्षा अब के समय मे सतत विकास कार्य सम्पन्न होने की बात कही गई।
पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आता था, जिसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सीआरपीएफ बलों द्वारा अब पूर्णतः नक्सलमुक्त कराकर भयमुक्त वातावरण की मिसाल दी गई है। उन्होंने आमजनों समेत वहां पर रह रहे सुरक्षा बलों (सीआरपीएफ बटालियन) की समस्याओं से भी अवगत होने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास कार्य के साथ-साथ इस सुदुरवर्ती क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में रहकर सुरक्षा बलों द्वारा आम जनों को भय मुक्त वातावरण दिया गया है, जिसमें सीआरपीएफ के जवानों की अहम भूमिका है। अतः वहां पर रह रहे सुरक्षा बल के जवानों की समस्याओं से अवगत होकर व्याप्त समस्याओं के समुचित समाधान करने की बात कही गई।
उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त सीआरपीफ कमांडेंट ऐन.के. सिंह, डीएफओ साउथ एबिन बेन्नी एब्राह्म, एसडीओ रंका रुद्र प्रताप सिंह, एएसपी राहुल कुमार बराईक, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग धर्मेंद्र कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, बरगढ़ बीडीओ अमित कुमार तथा सीओ राकेश भूषण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

सांगानेर में जनसुनवाई कार्यालय की शुरूआत! समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:एस बी कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, शिक्षक हित में कार्य जरूरी प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

पूर्वी चंपारण: सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गैस एजेंसी का स्थलीय निरीक्षण,पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में इटाढी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:अपराधियों ने युवक को मारी गोली।

rktvnews

पटना:केंद्रीय विद्यालय, दानापुर कैंट में प्राचार्य की नियुक्ति पर गंभीर आपत्ति, प्रशासनिक अव्यवस्था पर चिंता एवं तत्काल स्थानांतरण की मांग।

rktvnews

Leave a Comment