RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन की पहल पर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 एवं कटे होंठ-तालू से पीड़ित 1 बच्चे का हुआ निःशुल्क सफल इलाज, जिला लौटने पर सिविल सर्जन ने किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) 16 अप्रैल।पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल तथा सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ केयर के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क उपचार देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में सफलतापूर्वक कराया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटे बच्चों का स्वागत सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने अपने कार्यालय में किया। धालभूमगढ़ निवासी रवि कैवर्त, जो कटे होंठ एवं तालू (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या से पीड़ित थे, का निःशुल्क सफल इलाज रांची स्थित पारस अस्पताल में कराया गया। वहीं, जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित रेणुका हेम्ब्रम, अंकित गोप, जीत धारा (धालभूमगढ़), संजय मुंडा (चाकुलिया) तथा तानिया प्रमाणिक (बिरसानगर) का उन्नत चिकित्सा संस्थानों में हैदराबाद एवं मुंबई में सफल उपचार कराया गया।
इस पहल के तहत जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चों को चिन्हित कर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की गई तथा इलाज से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया जैसे जांच, रेफरल, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं—निःशुल्क सुनिश्चित की गई।
सिविल सर्जन ने सभी बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इतने बड़े अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं थे, लेकिन जिला प्रशासन की पहल से उनके बच्चों को नया जीवन मिला है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी बच्चा हृदय रोग, कटे होंठ तालू से पीड़ित है और आर्थिक रूप से उपचार कराने में असमर्थ है, तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला स्वास्थ्य कार्यालय से संपर्क करें, ताकि उन्हें भी इस प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

Related posts

भोपाल:बिरसा मुंडा जयंती पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

पटना:बिहार दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग पवेलियन का सफल समापन

rktvnews

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 मुंबई में प्रारंभ हुआ, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रदर्शन

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में उद्यमी वार्ता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:प्लास्टिक मुक्त राज्य के लिए संकल्पित राज्य सरकार : सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

rktvnews

Leave a Comment