RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जल–जीवन–हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 06 जनवरी।आज जल–जीवन–हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय जल–जीवन–हरियाली प्रतियोगिता में चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि एवं चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, गुंजन सिंह ने कहा कि जल–जीवन–हरियाली केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर सामूहिक सहभागिता एवं समरसता का प्रभावी माध्यम है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति के सतत प्रयास से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों के सहयोग से जल–जीवन–हरियाली दिवस मनाया जाता है, किंतु इस वर्ष यह आयोजन विशेष है क्योंकि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जो आने वाले भविष्य के वाहक हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक NEP ने कहा कि वर्तमान समय में जल–जीवन–हरियाली अभियान वृहद स्वरूप में कार्य कर रहा है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मनरेगा सहित कई विभाग इस अभियान से जुड़कर जल संचयन एवं जल सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे राज्य स्तर से लेकर पंचायत एवं ग्राम स्तर तक योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियों का क्रियान्वयन हो रहा है। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जल–जीवन–हरियाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पहले विद्यालय स्तर, फिर प्रखंड स्तर एवं अंततः जिला स्तर पर किया गया, जिसके उपरांत विजेताओं का चयन किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदन कुमार त्रिपाठी, उच्च विद्यालय सिंह, तरारी को ₹6000, द्वितीय स्थान समीर अली, उच्च माध्यमिक विद्यालय देवमालपुर, बहुदरी, शाहपुर को ₹5000 तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से अभिषेक कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय सहिया, शाहपुर एवं विश्वकर्मा कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोइलवर को ₹2000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर एनईपी डायरेक्टर, जिला समन्वयक (जिला जल एवं स्वच्छता समिति), जिला परियोजना पदाधिकारी (जिला गंगा समिति), जिला मिशन प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन: महिला ई-रिक्शा चालकों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

बंगलौर (कर्नाटक) में आयोजित इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीत बिहार की बेटी अंजनी ने बिहार को किया गौरवान्वित।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में शिरकत की।

rktvnews

लोडेड देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

भोजपुर: महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्यालीन-शाखा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान: प्रदेश की 27 सड़कों के लिए केन्द्र ने 1154.47 करोड़ रूपये की दी मंजूरी ,प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेंगी, विकास के नये आयाम स्थापित होंगे :उप मुख्यमंत्री,दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment