RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोजपा(रा) का जिला कार्यकर्ता संविक्षा सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन 27 फरवरी को।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी।लोजपा रामविलास भोजपुर आरा का जिला कार्यकर्ता संविक्षा सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन 27 फरवरी को 11 बजे दिन में आरा के रेड क्रॉस सोसाइटी के सभागार में होगी।कार्यक्रम में लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती और जिला के प्रभारी सह प्रभारी भी भाग लेंगे।सम्मेलन की तैयारी को ले पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्ष में आरा के श्री कृष्णा चेतना सभागार में बैठक हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि अरुण भारती का स्वागत में बस पड़ाव ,क्षत्रिया स्कूल,चमकीली कोठी ,जज कोठी होते हुए रेड क्रॉस भवन तक होडिंग बैनर लगाया जायेगा।पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जिला कमिटी ,प्रखंड अध्यक्ष,प्रखंड कमिटी सहित पंचायत अध्यक्ष अपने अपने बूथ कमिटी के साथ सूची लेकर मीटिंग में भाग लेंगे। तैयारी की संविक्षा बैठक में उपस्थित प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद ने कहा कि बैठक में सिर्फ कमिटी के लोग ही भाग लेंगे। रामसकल सिंह भोजपुरीया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी अरुण भारती जी पहली बार आरा की धरती पर आ रहे उनका भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहेंगे। विजय सिंह मुखिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा हम सभी पार्टी के सिपाही है कार्यकर्ता को बैठक में शत प्रतिशत भाग लेना सुनिश्चित करना है। राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला के सभी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तथा आगामी विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 225 शीट दिलाएंगे। राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड ने कहा कि हम सभी चट्टानी एकता के साथ पार्टी हित में चुनाव में कार्य करेंगे तथा प्रभारी महोदय का निर्देश का अनुपालन करेंगे।विकास सिंह जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ ने कहा कि हमारी पूरी टीम बैठक में भाग लेंगी तथा छात्र ही अपने प्रयास से भोजपुर के शत प्रतिशत शीट पर जीत हासिल कराएंगे। मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने कहा कि हमारी पूरी टीम सम्मेलन में भाग लेगी।तैयारी की संविक्षा बैठक में शामिल हरिओम गुप्ता प्रदेश सचिव संसदीय बोर्ड कुंवर उपेंद्र सिंह,मनोज पासवान,बबीता चौधरी,नवीन कुमार ,निर्मल पासवान,संजय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान,उमेश तिवारी,विद्यानंद पांडे, प्रकाश कुमार आदि लोग शामिल थे।

Related posts

गढ़वा:झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर ग्रामीण विकास विभाग, गढ़वा द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लक्षद्वीप के अगत्ती हवाई अड्डे पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

rktvnews

आख़िर कैसे जानेंगे दर्द:सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ते राजनेताओं के बच्चे।

rktvnews

भोजपुर: स्वीप कोषांग द्वारा सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय में “युवा संवाद”कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिले के सभी मतदान केन्द्र पर 16 एवं 17 नवम्बर को आयोजित होगा विशेष कैंप।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment