RK TV News
खबरें
Breaking News

गौरी शंकर विवाह महोत्सव समाज सुधार और स्त्री शिक्षा का संवर्धन का समन्वित प्रयास है : आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 फ़रवरी।भारत के मनीषी संत गैर स्वामी जी महाराज के मंगला अनुशासन में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री त्रिदंडी स्वामी सेवा आश्रम ब्रह्मपुर धाम में आयोजित शिव शक्ति यज्ञ गौरी शंकर विवाह महोत्सव में आचार्य धर्मेंद्र ने कहा गौरी शंकर विवाह जीव मात्र के कल्याण के लिए संदेश देता है ।इस अवसर पर विश्व के कल्याण और शांति के लिए शिव शक्ति यज्ञ का आयोजन होता है जिसका शुभारंभ अग्नि में आहुति दी गई। पुनः शिव शक्ति यज्ञ शाह गौरी शंकर विवाह महोत्सव अंतर्गत और रमत्व विषयक विद्वानों ने व्याख्यान दिया ।पश्चात आचार्य धर्मेंद्र ने गौरी शंकर विवाह महात्मा पर प्रकाश डालते हुए कहा शिव शक्ति यानी शिव पार्वती विवाह कलयुग की सहज साधना है ।इस विवाह के कहने वाले सुनने वाले का सब प्रकार से कल्याण होता है। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे विशंभर दास महाराज ने कहा शिव का अर्थ है कल्याण है। शिवजी जिस पर कृपा करते हैं उसे ही राम भक्ति मिलती है ।इस अवसर पर अयोध्या से पधारे पंडित शशि भूषण शास्त्री जी ने कहा गौरी शंकर विवाह का आदर्श दहेज दानव को वध करने के लिए अनिवार्य है ।दिलीप पीठाधीश्वर राम नंदन रघुनंदन रामानुज वैष्णो दास ने पुरुष और कन्या के अनुपात में बढ़ते अंतर पर अंतर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की स्त्री शक्ति का सम्मान होना चाहिए इसी से भारत महान बनेगा ।अवध प्रांत से आए हुए जोखन दास जी ने कहा विवाह संस्कार समृद्ध होना चाहिए इसमें की कुरीतियों का निवारण अनिवार्य है ।परम संत शंभू दास जी ने कहा विवाह को सुधार बिना भारत को स्वस्थ नागरिक नहीं मिलेगा ।अंत में गौरी शंकर विवाह महोत्सव के संचालक आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा की गौरी शंकर विवाह महोत्सव एक आंदोलन है । समाज सुधार और स्त्री शिक्षा का संवर्धन तथा सामाजिक कुरीतियों का निवारण का समन्वित प्रयास है ।आचार्य जी ने कहा यदि दहेज दोनों का अंत नहीं होता तो स्त्री पुरुष संख्या का अंतर बढ़ता जाएगा ।बेटी और बेटा में अंतर बंद करना होगा बेटियां बोझ नहीं है बेटियां विपत्ति नहीं वह संपत्ति है ।वह संसार का श्रृंगार है सृष्टि का आधार है। बेटी बचेगी तभी देश बचेगा। दिल्ली से पधारे रघुनंदन स्वामी ने भाव में झांकी प्रस्तुत कर लोगों को विभोर कर दिया शिव शक्ति यज्ञ की सफल संचालन में शिव मोहन तिवारी इंजीनियर एके तिवारी अक्षय कुमार सौरभ कुमार राम जी यादव पारस लाल चंदन यादव मुन्ना कुमार सुमन कुमार कुमार अथर्व आज दिन रात सेवा में लगे रहते हैं नित्य भंडारे और प्रसाद की सुदृढ़व्यवस्था है

Related posts

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत – दर्शन-श्रवण से कृतार्थ होते हैं सभी प्राणी:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश।

rktvnews

होली के उत्सवों के बीच जनऔषधि सप्ताह 2026 के चौथे दिन भी राष्ट्रव्यापी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन रहा जारी।

rktvnews

Leave a Comment