RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी ने किया पद्मश्री डॉ.भीम सिंह भवेश को सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फ़रवरी। मंगलवार को भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा जिला प्रशासन की ओर से पद्मश्री से सम्मानित डॉ भीम सिंह भवेश को सम्मानित किया गया। विदित हो कि डॉ भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए पिछले 25 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान की घोषणा की गई थी। डॉ भवेश पिछले 22 वर्षों से अनुसूचित जाति के तहत आने वाली मुसहर जाति के विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। सम्मानित करने के बाद जिला पदाधिकारी श्री सुल्तानिया द्वारा डॉ भवेश के साथ मुसहर जाति के टोलों के विकास हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण में कुछ महादलित टोलों को चिन्हित कर वहां की समस्याओं को दूर कर वहां का सर्वांगीण विकास किया जाए। इस दरमियान उन्होंने उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं जीविका के डीपीएम आदि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि डॉ भावेश से सूची प्राप्त कर समेकित करवाई करें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 18 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुरी विकास मंडल ,सीवान के तत्वावधान मे भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकूर की 136 वीं जयंती मनायी गई।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों को ठंड में राहत दे रहा बीएसडीएवी परिवार,रात्रि भ्रमण कर वितरित किए गर्म कपड़े।

rktvnews

पटना : कदम कुआँ मे सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व को प्रोत्साहन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पटना:बियाडा लैंड अलॉटमेंट एंड मैनेजमेंट पॉलिसी, 2026 हुई लागू।

rktvnews

Leave a Comment