RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:एमपी टूरिज्म बोर्ड को प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिए मिला स्कॉच अवॉर्ड-2024

अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने ग्रहण किया अवार्ड।

नई दिल्ली में 100वें स्कॉच समिट में मिला अवॉर्ड।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 फ़रवरी।एमपी टूरिज्म बोर्ड को उसके सतत पर्यटन पहल ‘प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशंस’ के लिए प्रतिष्ठित SKOCH अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष जताते हुए कहा कि MPTB सतत और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति प्रतिबद्ध है। हम सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के सतत प्रयास कर रहे है। यह अवॉर्ड परियोजना को क्रियान्वित कर रहे सभी हितधारको और अधिकारियों का हौसला बढ़ाएगा। अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में 100वें स्कॉच समिट के दौरान अवार्ड ग्रहण किया।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन का शुभारम्भ फरवरी 2022 में राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा पन्ना जिले से किया गया है। इस परियोजना को कोका-कोला इंडिया लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित किया गया है और इसे साहस (SAAHAS) संगठन द्वारा क्रियान्वित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह पहल स्वच्छता, आगंतुक जागरूकता और राजस्व-साझाकरण मॉडल को सुनिश्चित करती है, जिससे स्थानीय संस्थानों को सशक्त बनाया जा सके।
यह परियोजना पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित 30 गांवों में सफलतापूर्वक लागू की गई है। पन्ना में मिली सफलता के बाद, MPTB ने इस पहल का विस्तार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और इसके आसपास के 16 गांवों में कर दिया है। इसके अलावा, इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए MPTB, साहस (SAAHAS) और स्वच्छ भारत मिशन, मध्य प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

Related posts

भोजपुर : दामोदरपुर मे ठनका गिरने से आधा दर्जन मवेशी की मौत।

rktvnews

चतरा:तंबाकू नियंत्रण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी।

rktvnews

वीरांगना रानी दुर्गावती की स्‍मृति में बनेगा 100 करोड़ रूपये की लागत का भव्‍य स्‍मारक।

rktvnews

गढ़वा:सामाजिक अंकेक्षण हेतु हितधारकों का उन्मुखीकरण, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी की ओर एक कदम : उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment