RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव क्लस्टर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 फ़रवरी।भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव क्लस्टर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हरिगांव तालाब का अवलोकन कर उसके सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और चारों ओर बनने वाले टहलने के पथ व खेल मैदान के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।जिलाधिकारी ने सर शिवसागर राम गुलाम +2 हाई स्कूल में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में नए डेस्क लगाने और चारदीवारी पर बाला पेंटिंग जैसी आकर्षक चित्रकारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नव-निर्मित जीविका भवन के पास डिजिटल बोर्ड लगाने का आदेश दिया, जिससे जीविका दीदियों और उनकी गतिविधियों का लाइव प्रसारण किया जा सके।इसके अलावा, उन्होंने वेस्ट-टू-आर्ट पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने और आरटीपीएस काउंटर को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तालाब के चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (जगदीशपुर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगदीशपुर), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, उप निदेशक (आत्मा), जिला कल्याण पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान ने श्री राम लला के मस्तक पर सूर्य की रोशनी डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) ने 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मूल की सिगरेटों के अवैध आयात का मामला दर्ज किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का विमोचन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की।

rktvnews

Leave a Comment