RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धावा दल ने बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड आरा से बालश्रमिकों को कराया विमुक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जनवरी।मंगलवार को एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया और नियोजक रमेश कुमार पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिक को मुक्त कराने के लिए आरा नगर मे धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड से रॉयल इनफील्ड जेनुइन पार्ट्स & एक्सेसरीज से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। इसकी जानकारी निदेशक डॉक्टर सुनीता सिंह ने दी है।
इस धावा दल की टीम में अखिलेश कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गड़हनी, पूजा मौर्या श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तरारी, हेमंत कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आरा सदर, सौरभ कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर से चंदन कुमार एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।

Related posts

सर्विस सेंटर का दौरा कर बोले ग्राहक संतुष्टि,उत्कृष्टता और सेवा विस्तार ताकत Toshiaki Nomura San

rktvnews

छपरा के प्रेक्षागृह में हुआ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

व्यंग्य:दिल्ली जाइए, स्वर्ग का रास्ता दिल्ली होकर जाता है 🤪

rktvnews

पूंजीपतियों के बलि के बकरे हैं मजदूर?? मजदूर दिवस पर प्रश्नचिह्न:अतुल प्रकाश

rktvnews

ओबीसी और अन्य के लिए युवा अचीवर्स योजना (श्रेयस) के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति।

rktvnews

भोजपुर:SB कालेज में “पर्यावरणीय प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण”विषय पर सेमिनार।

rktvnews

Leave a Comment