RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी मंडलो में 76 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 जनवरी। देश का 76 वाँ गणतंत्र दिवस भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी चालीस मंडलों में धुमधाम से मनाया गया।
भाजपा जिला कार्यालय बामपाली में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाया गया।उक्त अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं नें सामुहिक राष्ट्रीय गान गा कर झंडे को सलामी दी।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश आजादी के अमृत महोत्सव में 76 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है।आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर कदम बढा़ चुके है और बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएँगे।
जिला कार्यालय के अलावा भाजपा संगठन के चालीस मंडलो मे मंडल अध्यक्षो द्वारा झंडातोलन किया गया और गणतंत्र दिवस को पूरे उल्लास से मनाया गया।
उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेतागण,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जलेबी खा कर खुशी मनायी।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भाजपा कार्यालय पहुंच कर कार्यकताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।उन्होने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आजादी के अमृत महोत्सव में अपने संविधान का 75 वर्ष पूरा कर 76 वैं वर्ष में प्रवेश कर रहे है।देश का संविधान सबसे मजबुत और सुरक्षित है।विपक्षियो द्वारा हाथ मे संविधान की प्रति ले कर देश भर मे जातीय उन्माद,सामाजिक सौहार्द को विगाड़ने,धार्मिक असहिष्णुता और देश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन हम भाजपा के कार्यकर्ता और देश की जनता अपने संविधान और देश की रक्षा करने और उनके मंसुबो पर पानी फेरने का संकल्प के साथ काम कर रहे है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में देश और बिहार सुरक्षित है।सर्वांगीण विकास हो रहा है।पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास के संकल्प को पूरा किया जा रहा है।इस अमृत महोत्सव मे देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,हरेन्द्र पांडेय, सीडी शर्मा, ईं. धीरेन्द्र सिंह,महेश पासवान,सूर्यकांत पांडेय,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,कौशल यादव,सतीश भट्ट,मीरा यादव,लव पांडेय,मधु मिश्रा, रामदिनेश यादव,राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, अरविन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,ममता सिंह,निशांत सिःह सेंगर,संतोष तिवारी, अमरेन्द्र शक्रवार, राहुल सिंह,दीपक सिंह,जीतु चौरसिया, विरेन्द्र कुमार,अशोक सिंह,अजय स़िह,हैप्पी तिवारी, शशी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 मई 26

rktvnews

15 जून को महागठबंधन द्वारा धरना-प्रदर्शन को लेकर आरा में बैठक आयोजित।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु स्थित भारतीय वायुसेना के मुख्यालय प्रशिक्षण कमान का दौरा किया।

rktvnews

गिरीडीह:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बिनोद कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों/जरूरतमंदों और असहाय के बीच किया कंबल वितरण.।

rktvnews

Leave a Comment