RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)21 जनवरी।आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज 21 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर आमजनों को यातायात नियमों के अनुपालन यथा सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
परिवहन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।
यह जागरूकता रथ सड़क सुरक्षा माह के अवधि में जिला मुख्यालय से सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में भ्रमण करते हुए आमजनों को यातायात नियमों के अनुपालन यथा सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से जागरूक किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा माह, 2025 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, यथा जागरूकता रैली, प्रशिक्षण / रिफ्रेशर कार्यक्रम, विद्यालय / महाविद्यालयों में क्वीज प्रतियोगिता, ट्रैफिक गेम, फिटनेश कैम्प, नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर, रक्त दान शिविर, हॉस्पीटल प्रशिक्षण / सी०पी०आर० प्रशिक्षण इत्यादि।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने आम जनों से यातायात नियमों का पालन करने के अपील की है।
उक्त अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, मोटरयान निरीक्षक बक्सर, प्रवर्तन अवर निरीक्षक बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

गढ़वा:धुरकी-डंडई में बड़ी कार्रवाई, 400 किलो महुआ जब्त।

rktvnews

जयपुर:1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट की देशभर में सराहना -केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री ने स्वयं ली टेली कंसलटेंसी -अब देश के अन्य प्रदेश भी इस मॉडल को अपनाएंगे।

rktvnews

दरभंगा :केक काटकर जीविका दीदी की रसोई का मनाया स्थापना दिवस!नित्य नए आयाम गढ़ रही जीविका दीदियाँ:डॉ.ऋचा गार्गी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘Rising India: Amrit Kaal of Unprecedented Growth’ विषय पर PHD Chamber of Commerce and Industry के 118वें वार्षिक सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

भोजपुर:विश्वाचार्य डॉ धर्मेन्द्र बने कुलाधिपति,आचार्य कुल में खुशी।

rktvnews

Leave a Comment