RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

रामगढ़:बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)11 जनवरी।रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को अखबार में रामगढ़ अंतर्गत सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव संबंधित प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को जांच का आदेश दिया गया जिसके उपरांत शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान सिरका दामोदर नदी घाट से 7 ट्रैक्टर वाहनों (इंजन नंबर E3806773, RHJ2KBA4141, J29737, E3351467, RHD2EAN3809) को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया।
जिसके उपरांत वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी सम्पत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति के आरोप में आरोपित करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम- 1957 की धारा- 4/21, झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली- 2004 के नियम- 4/54, द झारखण्ड मिनिरल (प्रिवेन्शन ऑफ ईलिगल माईनिंग, ट्रांसपोर्टेशन एण्ड स्टोरेज) रुल्स-2017 के नियम- 9/13 एवं बी०एन०एस० के सुसगंत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

Related posts

राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:वृक्ष है शिव के अवतार : सुदामा

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

नारनौल:15 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस!जिला के तीन लाख से अधिक बच्चों व लक्षित समूह को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:वंचित समाज के बीच जागरूकता की हो विशेष पहल : जिला जज

rktvnews

Leave a Comment