RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन मैनाटांड़ अवस्थित पुस्तकालय का किया उद्घाटन।

मैनाटांड प्रखंड परिसर में मनरेगा के सहयोग से निर्मित जीविका भवन को ग्राम संगठन की दीदियों को किया सुपुर्द।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)04 जनवरी।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज मैनाटांड प्रखंड परिसर में मनरेगा के सहयोग से निर्मित जीविका भवन को ग्राम संगठन की दीदियों को सुपुर्द किया। जिलाधिकारी ने ग्राम संगठन की अध्यक्ष को डमी चाभी दे कर जीविका भवन सुपुर्द किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदियों को अब अपना भवन मिल गया है। दीदियों को अपने ग्राम संगठन की बैठक और अन्य आयोजन करने में काफ़ी सहूलियत होगी।
उन्होंने जीविका दीदियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीविका दीदियाँ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने अपनी अहम भूमिका निभा रहीं है और दूसरी तरफ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के सहयोग से स्वावलंबी भी बन रही है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति, बाल विवाह जैसे मुद्दे पर दीदियों द्वारा जन जागरूकता अभियान का परिणाम धरातल पर दिख रहा हैं।
जिला परियोजना प्रबन्धक ने बताया की यह भवन दीपक जीविका महिला संकुल संघ के माध्यम से संचालित होगा और आस पास के सभी ग्राम संगठिनों की बैठक इसी भवन में होगी। साथ ही साथ जीविका दीदियों द्वारा संधारित बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेंगे। दीदियों को भवन मिलने से आसानी से पंचायत स्तरीय मीटिंग, दीदियों के लिए विषयगत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने में भी सहयोग मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन मैनाटांड़ में अवस्थित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय फंक्शनल हो जाने से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई करने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से कहा कि पुस्तकालय का प्रचार-प्रसार करायें ताकि इसका लाभ लेकर आसपास के छात्र-छात्राएं अपना कैरियर एवं भविष्य उज्जवल बना सकें।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मैनाटांड़, नगमा तबस्सुम, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आर के निखिल सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वैदिक रीति से मना गृहस्थ गुरु डॉ शशि बाबा का 25वाँ विवाह वर्षगांठ महोत्सव।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में 7 साल का लीप, वकील के रूप में पुष्पा की दमदार और निडर नई शुरुआत।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक “74 वर्ष बाद” पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

पटना:निर्वाचक अपने अपने मताधिकारो का करें प्रयोग इससे हमारे समृद्ध लोकतंत्र को मिलेगा नया आयाम:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

बागपत:आपदा से निपटना अब सिर्फ प्रशासन नहीं, हर नागरिक की ज़िम्मेदारी ,मॉक ड्रिल से बढ़ेगी जागरूकता।

rktvnews

Leave a Comment